फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दाढ़ी-राजू से घंटों पूछताछ, नहीं खुला दादी पोते की हत्या का राज

दाढ़ी-राजू से घंटों पूछताछ, नहीं खुला दादी पोते की हत्या का राज

Sat, 02 Feb 2019 11:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
दाढ़ी-राजू से घंटों पूछताछ, नहीं खुला दादी पोते की हत्या का राज
दाढ़ी-राजू से घंटों पूछताछ, नहीं खुला दादी पोते की हत्या का राज
विज्ञापन

सरस्वती के घर लेकर पहुंची पुलिस, परिवार के लोगों के सामने की पूछताछ
राजू के ससुर की तलाश में दबिश, फरार सुनील के घर भी धमकी कोतवाली पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बलीपुर में दादी व पोते की हत्या का राजफाश करने के लिए पसीना बहा रही पुलिस को जिस दाढ़ी के मिलने के बाद घटना के खुलासे की पूरी उम्मीद थी। घंटों पूछताछ के बाद भी दादी पोते की हत्या का राज नहीं खुल सका। पुलिस राजू के ससुर की तलाश में दबिश देने के लिए डेरवा पहुंची। घटना के बाद फरार चल रहे सुनील के घर भी शहर कोतवाल ने छापेमारी की।
नगर कोतवाली के बलीपुर गाजी चौराहा निवासी सरस्वती देवी और उसके पोते की सोमवार की रात नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सरस्वती के घर रहने वाले राजू को हिरासत में ले लिया। काम करने वाले दूसरे मजदूरों व मिस्त्री को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जिस मजदूर बब्बन उर्फ दाढ़ी के घर में रुकने की बात बताई जा रही थी। उसे शुक्रवार की रात पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने दबोच लिया। उससे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। राजू व दूसरे मिस्त्री व मजदूर के सामने लंबी पूछताछ के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। यहां तक कि राजू व दाढ़ी को लेकर पुलिस सरस्वती के घर गई। जहां घंटों पूछताछ होती रही लेकिन नतीजा सिफर रहा। सरस्वती की बहू राधा व बेटे धर्मेंद्र से भी पुलिस घटना के तमाम बिंदुओं पर बातचीत की लेकिन कोई ऐसा क्ल्यू नहीं मिला। जिससे घटना के खुलासे की संभावना दिखाई पड़ती। अब राजू के ससुर की तलाश में कोतवाली पुलिस उसके घर डेरवा जा धमकी। नगर कोतवाल ने नामजद आरोपी सुनील गुप्ता के घर भी दबिश लेकिन वह घर पर नहीं था। कोतवाल ने परिवार के लोगों को खरीखोटी सुनाई। एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन

इनसेट-----
पूछताछ में दाढ़ी का बदल जाता था बयान
पुलिस की पूछताछ में कई बातें दूसरे लोगों से भिन्न रहीं। जैसे वह सोमवार की शाम कितने बजे तक घर के बाहर मौजूद था। वह मंगलवार को घटना के बाद कहां चला गया। पुलिस से बचने के लिए कहां छिपा रहा। उसके ठिकानों की तलाश में पुलिस छानबीन करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----
सफाई के बाद अब दुकान खोलने की तैयारी
सरस्वती व उसके पोते अनमोल की हत्या के बाद धर्मेंद्र व राधा ने घर की सफाई शुरू की। शनिवार को बिखरे सामान को एक जगह कराया जा रहा था। दुकान फिर से खोलने के लिए टीनशेड छाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed