{"_id":"5c55d65cbdec224bc356ec58","slug":"71549129308-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कराकर लौट रहे वृद्ध की बाइक में कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा कराकर लौट रहे वृद्ध की बाइक में कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा कराकर लौट रहे वृद्ध की बाइक में कार ने मारी टक्कर, मौत
साथ में रही नातिन भी गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। दवा कराकर बाइक से लौट रहे वृद्ध की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इससे वह और उसके साथ रही उसकी नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही वृद्ध की मौत हेा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर किशोरी का इलाज चल रहा है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के धीमी गांव निवासी जगन्नानाथ यादव (60) पुत्र रमाशंकर यादव अपनी नवासी आराधना (14) पुत्री लाल बहादुर को गुरुवार की शाम कुत्ता काटने का इंजेक्शन लगवाने कौशाम्बी के मूरतगंज अस्पातल ले गया था। लौटते समय हथिगवां के गंगापुल के पास अनियंत्रित कार सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे नाना और नवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को प्रयागराज इलाज के लिए ले गए। रास्ते में ही जगन्नाथ की मौत हो गई। उधर किशोरी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। देर रात परिजन शव लेकर घर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वृद्ध की मौत से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।
जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को किया साफ सफाई के प्रति जागरूक
एनएसएस के विशेष शिविर में छात्र-छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। क्षेत्र के मां बच्ची स्मारक महाविद्यालय फतूहाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसके पांचवे दिन स्वयंसेवी छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान 1ग्रामीणों को अधिक से अधिक मतदान के प्रति जागरूक करते हुए स्वयं सेवी छात्राओं ने लोगों का स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान फतूहाबाद, खैलर का पुरवा, हीरागंज बाजार से रैली होते हुए माँ नायर देवी धाम पहुंची। जहां शिविर में शामिल छात्राओं ने मां नायर देवी धाम परिसर की साफ सफाई की। स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षक विजय सिंह ने कहा कि हमें साफ सफाई के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। साफ-सफाई से ही बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, डॉ सूर्य भानु पांडेय, विनोद शुक्ला, रामकुमार समेत पूजा, पूनम, प्रतिभा, शिवानी आदि स्वयंसेवी छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
गरुड़ वाहिनी टीम ने गांव में छापामारी कर नष्ट कराया लहन, पकड़ी अवैध शराब
बाबागंज(ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा गांव में गरुड़ वाहिनी की टीम ने छापेमारी कर शिवलाल पुत्र गणेशदीन को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गांव में छापामारी की तो कई घरों से अवैध शाब और लहन बरामद हुआ। टीम की अगुवाई कर रहे एसआई महेश जायसवाल ने अवैध शराब और लहन को नष्ट करा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हडक़ंप का माहौल है।
पक्षियों का संरक्षण हमारा कर्तव्य
बिहार के शहाब का तालाब में पर्यावरण के लिए लोगों केा किया गया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
बिहार। पक्षियों का संरक्षण हम सभी का दायित्व है। इसे गंभीरता से लेना चाहिए। पशु पक्षी हमारे पूरक हैं। उनके बिना प्रकृति का संतुलन गड़बड़ हो जाएगा। यह बातें बिहार के पास स्थित शहाब का तालाब के पास आयोजित बर्ड वाचिंग कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रफुल्ल कुमार सिंह डब्बू ने कहीं। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण के लिए हमें और आपको जागरूक होना पड़ेगा। हमें स्वयं को बचाने के लिए इनके संरक्षण कीजरूरत है। शहाब का तालाब पर आयोजित बर्ड वाङ्क्षचग कार्यक्रम में डीएफओ बीआर अहिरवार और रेंजर शिवशंकर सिंह ने भी लोगों को पक्षियों की रक्षा के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पक्षियों का संरक्षण करना पर्यावरण को संरक्षित करने जैसा है। न्यू प्रयाग पब्लिक स्कूल बिहार के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने धरती मां की पुकार बच्चे कम हो पेड़ हजार का नारा लगाया। वन रेंजर शिव शंकर सिंह ने इस तालाब के सुंदरीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने कीबात कही। इस मौके पर महारानी दीन यादव, प्रताप सिंह, राजकुमार, शारदा प्रसाद, भास्कर, ओमप्रकाश, अजय शास्त्री, करमअली, जफर अली, प्रमोद शुक्ला आदि रहे।
आग लगने से गृहस्थी जलकर राख
बाघराय(ब्यूरो)। बाघराय थाना क्षेत्र के उमरापटटी कहवयी गांव निवासी राजकुमार यादव पुत्र रामलाल के घर बीती रात घर के अन्दर चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। परिजन छप्पर मे सो रहे थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। तब तक आग ने तेजी पकड़ ली थी। इससे पूरी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
एसपीएस पब्लिक स्कूल मेंआयोजित हुआ वार्षिकोत्सव
बाघराय(ब्यूरो)। शिक्षा से ही पूरे देश का विकास होगा। शिक्षा के बगैर कोई भी समाज व देश आगे नहीं बढ़ सकता। यह बातें एसपीएस पब्लिक स्कूल देवगलपुर के वार्षिकोतसव के मौके पर प्रधान राम अछैबर यादव ने कही। उन्होंने सभी शिक्षको से अच्छी शिक्षा देने की अपील की। प्रबंधक देवानंद शुक्ल ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। शिक्षको का हर जगह सम्मान होना चाहिए। कार्यक्रम में छात्र व छात्राओं मे शानू यादव, प्रज्जवल, देवेश, मृत्युंजय, सुधा, ऋतिका यादव ने अपने गीत और नृत्य से समां बांध दिया। कार्यक्रम में आए हुए लोगों का आभार प्रधानाध्यापक मृणाल त्रिपाठी ने व्यक्त किया। अध्यक्षता श्यामलादेवी शुक्ला ने की। इस मौके पर प्रेमशंकर तिवारी, इसरार, नंदलाल, रिंकी मिश्र, प्रतिभा, प्रीति, प्राची व कोषाध्यक्षा रत्ना शुक्ला आदि मौजूद रहे।
भैंस लादकर भाग रहे चोरों ने की फायरिंग
डेरवा(ब्यूरो)। जेठवारा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी मो.इसरार पुत्र काशिम के घर 31 जनवरी की रात चोर एक पिकअप और बाइक से आए और पशुशाला मे बंधी भैस लादने लगे। इससे भैसें शोर मचाने लगीं। आवज सुनकर परिजनो की नींद खुल गई और पशुशाला की तरफ गए। चोरो ने एक भैस व एक बच्चा गाड़ी से लेकर भाग निकले। दूसरे दिन फिर चोरो ने उसके पड़ोसी के घर भैंस लादने पहुंच गए। शोर शराबे पर ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाया तो वह हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। मो.इसरार ने गांव के ही पांच लोगो के खिलाफ जेठवारा थाने में तहरीर दी है। इस बाबत एसो जेठवारा मनीष कुमार पांडेय का कहना है की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पकड़ी गई शराब को रास्ते मे ही छोडने की चर्चा
बाबागंज(ब्यूरो)। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाबागंज बाजार में अग्रेंजी शराब के ठेके पर शनिवार को शराब उतारी जा रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी मे भरी शराब के साथ गाड़ी चालक को भी हिरासत में ले लिया। चर्चा है कि रास्ते से ही गाड़ी को छोड़ दिया गया। इस बारे में एसओ राकेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोई शराब नहीं पकड़ी गई। अगर शराब पकड़ी जाएगी तो कार्रवाई भी होगी।
फोटो...
स्वस्थ रहने के लिए खेल जरूरी
रानीगंज। नव युवकों को स्वस्थ रहने के लिए हमेशा खेल खेलना चाहिए। निरंतर खेलने से हर व्यक्ति स्वस्थ रहता है। जीत हार तो जीवन के दो पहलू है। हारने के बाद टीम की कमियों में सुधार होता है। यह बातें मां पूर्व ब्लाक प्रमुख श्यामू ओझा ने बाराही वालीबाल स्र्पोटिंग क्लब लच्छीपुर में एक दिवसीय मैच की विजेता टीम को पुरस्कार वितरण के दौरान कही। उन्होंने कहाकि खेलने की कोई उम्र नही होती है। प्रतियोगिता में प्रतापगढ़, जगेशरगंज, मंदाह, मलखानपुर, रामकोला पट्टी, रामपुर बजहा, रतनमई सहित 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच प्रतापगढ़ व मंदाह के बीच खेला गया। प्रतापगढ़ की टीम ने दो सेट में 13- 15 से मंदाह की टीम को पराजित किया। आयोजक प्रधान रामप्रकाश गुप्ता ने सभी मेहमानों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर सीओ रानीगंज रमेश चंद्र, अनिल तिवारी, परवेज, जिपंस अनीस अहमद, शिक्षक विजय मिश्र, प्रभात उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।