फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   रेलवे लाइन पर मिले सुलतानपुर की दो छात्राओं के शव

रेलवे लाइन पर मिले सुलतानपुर की दो छात्राओं के शव

Mon, 07 Jan 2019 07:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर मिले सुलतानपुर की दो छात्राओं के शव
सभी केंद्र (लखनऊ के ध्यानार्थ)
विज्ञापन

000000000000

रेलवे लाइन पर मिले सुलतानपुर की दो छात्राओं के शव
चेहरे व गले पर थे चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, खुदकुशी मान रही पुलिस
बैग की कापी में लिखा था नोट, मेरे घरवालों को सामान पहुंचा देना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सुल्तानपुर जनपद की दो छात्राओं के शव सोमवार की सुबह आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नीमा हाल्ट के करीब रेलवे लाइन के बीच मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। दोनों छात्राओं के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को शिनाख्त की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों के चेहरे व गले पर चोट के निशान थे। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मौके से मिले स्कूली बैग की कापी में एक नोट लिखा था। जिस पर सामान घर तक पहुंचा देने की बात लिखी है। पुलिस फौरी तौर पर घटना को खुदकुशी मान रही है।

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नीमा हाल्ट के करीब रेलवे लाइन के बीच में सोमवार की सुबह दो छात्राओं के शव देख हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के करीब ही एक बैग मिला। जिससे दोनों की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने बैग चेक किया तो उसमें रखी एक कापी में नोट लिखा था कि मेरा सामान मेरे घरवालों को पहुंचा देना। मृत छात्राओं की पहचान अर्चना (17) पुत्री श्रीराम निवासी गोसाई का पुरवा और कविता वर्मा (16) पुत्री रामलवट वर्मा निवासी कोथराखुर्द घूरीपुर थाना लंभुआ जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई। कुछ देर बाद दोनों छात्राओं के पिता व भाई घटनास्थल पर पहुंचे। शव देखते ही बिलखने लगे। अर्चना के पिता श्रीराम ने बताया कि शनिवार को कालेज से वह अपनी सहेली कविता को साथ लेकर घर आई थी। अंधेरा होने के कारण उसे घर पर ही रोक लिया और उसके घरवालों को जानकारी देने के बाद रविवार जाने की बात बताई। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे कविता को पहुंचाने के लिए अर्चना घर से निकली, लेकिन वह घर नहीं पहुंचीं। दोनों के परिजन रात भर उनकी तलाश करते रहे, लेकिन सुराग नहीं लगा। सुबह दोनों के आत्महत्या की खबर पुलिस से मिली। मृतका अर्चना के भाई पप्पू व कविता के पिता रामलवट ने हत्या की आशंका जताई। कहा कि दोनों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे साफ है कि उनकी हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंका गया है। एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed