फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सपा जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी सहित पांच लोगों पर मारपीट, छिनैती का केस

सपा जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी सहित पांच लोगों पर मारपीट, छिनैती का केस

Sat, 11 May 2019 12:08 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी सहित पांच लोगों पर मारपीट, छिनैती का केस
सपा जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी सहित पांच लोगों पर मारपीट, छिनैती का केस
विज्ञापन

संविदा लाइनमैन ने बिजली ठीक करने के दौरान मारपीट और छिनैती करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। सपा जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी और उनके बेटे सहित पांच लोगों पर विद्युत संविदा लाइनमैन ने मारपीट के साथ ही बाइक और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर मारपीट, एससीएसटी, छिनैती सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के बेती खास गांव निवासी अर्जुन गौतम पुत्र छोटेलाल कुंडा में बिजली विभाग में संविदा पर कर्मचारी है। शुक्रवार की शाम वह नगर के ही नरसिंहपुर मोहल्ले में लाइन ठीक करने गया था। आरोप है कि इस दौरान सपा के विधानसभा प्रभारी रामअवध यादव पुत्र सुखदेव, उनके पुत्र अखिलेश यादव, गोलूराज यादव पुत्र सासाराम, राजेंद्र पुत्र सुरेश निवासी चकिया व सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव निवासी वैष्णो कालोनी कुंडा ने उससे गालीगालौज की। खंभे से उतरने के बाद उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसकी बाइक और मोबाइल भी छीन ली गई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने पांचों लोगों पर छिनैती, मारपीट, बलवा, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी सहित एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव का कहना है कि यह आरोप राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण लगाया जा रहा है। वह शुक्रवार की शाम फाफामऊ और इलाहाबाद में सपा की मीटिंग में थे।
विज्ञापन

एसओजी ने दर्जनों जुआडिय़ों को गाडिय़ों के साथ पकड़ा, फिर छोड़ा
थाने तक ले जाकर गाडिय़ां छोड़ीं, मौके से लाखों रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। जुआ खेल रहे दर्जनों जुआडिय़ों को बाइक और कार के साथ एसओजी ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद गाडिय़ों को थाने ले जाया गया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। फड़ पर लाखों रुपये भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के मोती का पुरवा के पास शुक्रवार को दर्जनों लोग जुआ खेल रहे थे। इसकी सूचना एसओजी को हुई तो वह मौके पर पहुंच गई। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान एसओजी ने मौके से लाखों रुपये फड़ से बरामद किए। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया। मौके पर मिलीं गाडिय़ां पुलिस थाने ले गई। बाद में सभी लोगों को छोड़ दिया गया। इसे लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा रही। एसओ हथिगवां ने बताया कि जुआ खेलने की जानकारी पर एसओजी गई थी, लेकिन वहां कोई पकड़ा नहीं गया।
फोटो- 52, 53
कार की टक्कर से वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। अनियंत्रित कार की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन उसे कुंडा सीएचसी ले गए। चिकत्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे परिजन उसे लेकर लौट। सूचना पर दूसरे दिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के पुराना कुंडा निवासी प्रमोद मिश्रा (60) पुत्र बद्री प्रसाद बेंती मार्ग पर अपनी दुकान के पास शुक्रवार की शाम खड़े थे। इस दौरान मोहल्ले के ही अनुभव सिंह पुत्र अजय सिहं कार से निकला। अचानक कार अनियंत्रित होकर प्रमोद को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। लोगों ने शोर मचाया तो चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल प्रमोद मिश्रा को कुंडा सीएचसी ले गए। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिय। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस पर परिजन उनके शव को घर ले आए। सुबह सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनकी मौत से पजिरनों में चीख पुकार मची हुई है। उधर मृतक के भतीजे कृष्णकांत की तहरीर पर पुलिस ने अनुभव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गन्ने के खेत में लगी आग से लाखों का नुकसान
परियावां(ब्यूरो)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के परियावां निवासी राकेशचंद्र अग्रहरी पुत्र राम गुलाम अग्रहरि के खेत में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे उनकी डेढ़ बीघे गन्ने की फसल जल गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तो ग्रामीणों की नजर पहुंची। शोर शराबे पर जुटे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। इसपर फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू किया। आग लगने की सूचना हल्का लेखपाल राजेश उपाध्याय को दी गई। इसके साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत में चालक जख्मी
परियावां (ब्यूरो)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सबीसपुर के पास शुक्रवार की रात में डीसीएम और एक ट्रक में टक्कर हो गई। इसमें डीसीएम चालक रामगोपाल (35) पुत्र श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वह डीसीएम में में ही फंस गया। मौके पर पहुंची नवाबगंज और ऊंचाहार की पुलिस ने दो घंटे मेहनत करने के बाद उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे एनटीपीसी ऊंचाहार में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण में धांधली की शिकायत
कुंडा(ब्यूरो)। विकास खंड कुंडा के रैयापुर गांव में शौचालय निर्माण में अनियमितता की शिकायत की गई है। गांव के अजय यादव ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ने गांव के बसनी का पुरवा, के नरेंद्र कुमार यादव, मनोज कुमार यादव के पुराने निजी शौचालय पर दूसरे लाभार्थियों के नाम अंकित कर फोटो खींच लिए। इसके बाद पैसा आहरित कर लिया गया। इसके अलावा कई अन्य अपात्रों को शौचालय दे दिया गया है। अजय ने इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed