फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   theives gang bursted

मंदिरों में चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़

Fri, 12 Jan 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
theives gang bursted
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उनके पास से मंदिरो से चुराए गए जेवर और नगदी बरामद की गई है। सदर विधायक संगमलाल गुप्ता के कार्यालय और शीतला मंदिर में भी इन लोगों ने ही चोरी की थी। एसपी ने दावा किया कि गिरोह के सरगना से पूछताछ में यह बात पता चली है कि वह धर्म परिवर्तन करने के बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने पकड़े गए पांचों बदमाशों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

सदर विधायक संगमलाल गुप्ता के आवास के बगल ही शीतला देवी का मंदिर है। बीस दिसंबर की रात मंदिर का गार्ड सो रहा था। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि लालगंज कोतवाली के जलेशरगंज धारूपुर निवासी अनिरुद्ध तिवारी उर्फ सलमान उर्फ राजा पुत्र आद्या प्रसाद ने अपने साथी मानधाता थाना के देल्हूपुर निवासी अब्दुल पुत्र मोहम्मद शफीक व जाकिर पुत्र स्व. मोहम्मद साबिर के साथ मिलकर मंदिर से गहने, मुकुट, पेन ड्राइव व सदर विधायक संगमलाल गुप्ता के कार्यालय से एलईडी व मोबाइल फोन चुरा लिया। 23 दिसंबर की रात में विश्वनाथगंज स्थित शनिदेव मंदिर से चांदी का मुकुट, नीचे स्थित हनुमान मंदिर की दान पेटिका से रुपये चुरा लिए। कुछ दिनों बाद जोगापुर में स्थित सीताराम धाम के बगल स्थित सैयाबांध पहलवान साहब के मंदिर से एक टीवी व कुछ रुपये चुराए। प्रभारी कोतवाल व स्वाट टीम प्रभारी गुरुवार रात वारंटी व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निकले थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि शीतला माता मंदिर व शनिदेव धाम से चोरी कर सामान बेचने के लिए तीन लोग कटरामेदनीगंज में खड़े हैं। वे सवारी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही तीनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर तीनों को दबोच लिया। निशानदेही पर चोरी के सामान खरीदने वाले इलाहाबाद के मऊआइमा थाना के नेवादा निवासी रंजीत सोनी पुत्र हरिलाल व सुल्तानपुर खास निवासी बांकेलाल सोनी उर्फ अनिल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 1.460 किग्रा चांदी के आभूषण, 1.078 किग्रा ग्राम पीतल के पूजन के सामान, एक एलईडी, एक सादा टीवी, एक पेनड्राइव व सात मोबाइल फोन के साथ ही 16904 रुपये बरामद किए हैं। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि लालगंज के धारूपुर निवासी अनिरुद्ध तिवारी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। अब वह सलमान उर्फ राजा के नाम से जाना जाता है। उसने देल्हूपुर निवासी अब्दुल पुत्र मोहम्मद शफीक के घर रिश्ता भी जोड़ लिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed