{"_id":"5c33597abdec225719190b14","slug":"31546869114-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलबिला में राधाकृष्ण व शिवमंदिर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिलबिला में राधाकृष्ण व शिवमंदिर में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
चिलबिला में राधाकृष्ण, शिवमंदिर में चोरी
अष्टधातु की तीन प्रतिमा व चांदी का मुकुट उठा ले गए चोर
मंदिरों से उठा ले गए दानपेटिका, रेलवे लाइन पर टूटी मिली
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। चिलबिला रेलवे स्टेशन के करीब राधाकृष्ण और शिवमंदिर से चोरों ने लाखों की तीन अष्टधातु की प्रतिमा, चांदी का मुकुट और दानपेटिका पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पर जुटे भक्तों को रेलवे लाइन के करीब टूटी दानपेटिका मिली। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
चिलबिला रेलवे स्टेशन के करीब राधाकृष्ण और शिवमंदिर स्थित है। रविवार की रात चोरों ने राधाकृष्ण मंदिर के शटर का ताला तोड़कर अष्टधातु की लड्डू गोपाल की तीन प्रतिमा और चांदी का मुकुट चोर समेट ले गए। दानपेटिका पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। करीब ही शिवमंदिर से चोरों ने दानपेटिका उठा ले गए। चोरों ने दानपेटिका का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये निकाल लिए और दानपेटिका को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया। सोमवार की सुबह भक्त दर्शन करने पहुंचे तो दंग रह गए। चोरी देख लोग आक्रोशित हो उठे। सूचना मिलने के काफी देर बाद चिलबिला पुलिस पहुंची। घटनास्थल से महज चंद कदम दूरी पर चिलबिला पुलिस चौकी स्थित है। नगर कोतवाल ने बताया कि मंदिर में चोरी हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली। चोरों की तलाश की जा रही है।
दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
मानधाता। स्थानीय बाजार में अकोढ़िया निवासी पवन कुमार पटेल ने वेल्डिंग व चाय पान की दुकान खोल रखी है। रविवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर आठ हजार रुपये व कीमती सामान चुरा ले गए। सोमवार की सुबह पवन दुकान पहुंचा तो दंग रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी।
विज्ञापन
प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने वाली युवती को लेकर बवाल
परिजन युवती को घसीटकर ले जाने लगे अपने साथ
अधिवक्ताओं से हुई झड़प, तमाशबीनों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने वाली युवती को उसके परिवार के लोग कचहरी से घसीट कर ले जाने लगे। विरोध करने पर उसे मारा भी। यह देख अधिवक्ताओं ने विरोध किया। जिसके बाद भी लोग युवती को ले जाने पर आमादा थे। इस दौरान तमाशबीनों को दौड़ाकर पीटा गया। जिससे कचहरी में भगदड़ मच गई।
रानीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रेमी युगल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कोर्ट मैरिज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस बात की भनक युवती के परिजनों को हो गई। वे लोग अपने अधिवक्ता के साथ कचहरी पहुंचे लेकिन तब तक कोर्ट मैरिज हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवती पक्ष के लोग उसे घसीटकर कचहरी से बाहर ले जाने लगे। यह देख लोग दंग रह गए। कुछ अधिवक्ताओं ने विरोध किया। जिसके चलते लोग वह लोग उनसे भी तकरार करने लगे। युवती के परिजन उसे जबरन ले जाने की जिद कर रहे थे लेकिन दूसरे पक्ष के लोग मना कर रहे थे। इसे लेकर तमाशबीन लोगों के बीच मारपीट हो गई। बवाल होता देख लोगों को दौड़ाकर पीटा गया। हालांकि सीनियर वकीलों के हस्तक्षेप पर बवाल शांत हो सका। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद खामोशी से लौट गई।