{"_id":"5b5b23134f1c1b51748b75a2","slug":"31532699411-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव अंतू में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव अंतू में फेंका
Updated Fri, 27 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
अंतू-अमेठी सीमा पर शुक्रवार की सुबह हाईवे के किनारे 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर मिले निशान से अंदाजा लग रहा था कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस की माने तो हत्या करने के बाद शव को अंतू इलाके में फेंककर हत्यारोपी बदमाश फरार हो गए। तमाम प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रतापगढ़-जगदीशपुर हाईवे पर अंतू इलाके के भवानीपुर गांव के निकट शुक्रवार की सुबह उस समय राहगीरों का जमावड़ा लग गया, जब सड़क के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव दिखाई दी। देखते ही देखते स्थानीय लोगों के अलावा लोहियानगर बाजार के लोग भी उमड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ियों से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। अंतू पुलिस की माने तो युवक के सिर और चेहरे पर रॉड से प्रहार करके हत्या की गई है। बदमाशों ने हत्या कहीं और की और पहचान छिपाने के लिए अंतू क्षेत्र में शव को फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि शव के पास खून भी नहीं पड़ा था, शरीर से जो खून निकला था, वह शव में ही लगा था। मौके पर प्लास्टिक का चप्पल भी मिली है। इसी निशानदेही पर मामले की जांच की जा रही है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।