फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पुलिस मुठभेड़ में मवेशी चोर पुलिस के हत्थे चढ़े, भेजा जेल

पुलिस मुठभेड़ में मवेशी चोर पुलिस के हत्थे चढ़े, भेजा जेल

Sat, 21 Jul 2018 07:16 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में मवेशी चोर पुलिस के हत्थे चढ़े, भेजा जेल
कंधई पुलिस ने मुठभेड़ में मवेशी चोरों को दबोच लिया। जबकि सरगना समेत पांच बदमाश फरार हैं। उनके पास से चोरी की बाइक व तमंचा भी बरामद हुआ। पकड़े गए मवेशी चोरों ने इटवा के रहने वाले युवक को पीछा करने पर गोली मार दी थी।
विज्ञापन

मवेशी चोरी की घटनाओं से परेशान कंधई पुलिस लगातार चोरों को पकड़ने के लिए हाथ पैर मार रही थी। शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस ने इटवा गांव की पुलिया पर वाहनों की चेकिंग करने लगी। तभी मंगरौरा की ओर से पिकअप आती दिखी। पुलिस को देख चालक मान सिंह वर्मा पुत्र मुनिराज वर्मा समेत अन्य लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस पार्टी पर लोगों ने फायर भी कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर मुनिराज वर्मा, राकेश कुमार और ननके उर्फ राकेश पुत्र रामकिशुन निवासी पूरे देवजानी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान ननके के पास से तमंचा, मुनिराज के घर से चोरी की बाइक बरामद की। एसओ कंधई ने बताया कि मवेशी चोरों का सरगना राजेश वर्मा पुत्र बैजनाथ वर्मा निवासी इटवा है। मवेशी चोरी करने के लिए जीशान , शहबाज निवासी पूरे देवजानी और इटवा निवासी सुभाष वर्मा पुत्र सोमई वर्मा हैं। घर छोड़कर फरार पांच मवेशी चोरों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन


इनसेट-----
पिता-पुत्र मिलकर करते थे मवेशी चोरी
मवेशी चोरी करने वाले आठ बदमाशों में पिता पुत्र भी शामिल थे। पुलिस की मानें तो पूरे देवजानी निवासी मानसिंह के साथ उसका पिता मुनिराज भी मवेशी चोरी करने के लिए जाता था। गत दिनों इटवा निवासी मेवालाल की भैंस लादकर भागते समय पीछा करने पर प्रेमलाल को गोली मारी गई थी। कंधई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-------
छात्र को जेल भेजने पर ग्रामीणों ने उठाया सवाल
कंधई पुलिस ने अपनी साख बचाने के लिए मवेशी चोरी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस पूरे देवजानी निवासी राकेश कुमार को कई दिन पहले उठा ले गई थी। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसे कर्रा भी किया था। उसने अपनी मां से पुलिस के उत्पीड़न का दुखड़ा भी सुनाया था। राकेश सुलतानपुर के एक कालेज में आईटीआई का छात्र है। अगले महीने उसकी परीक्षा भी है। कई दिनों तक थाने में बैठाए रखने के बाद शनिवार को पुलिस ने राकेश को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed