{"_id":"5c55d667bdec22737a3679a0","slug":"21549129319-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक पर हमला करने वाले का शांति भंग में चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाध्यापक पर हमला करने वाले का शांति भंग में चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानाध्यापक पर हमला करने वाले का शांतिभंग में चालान
रंगदारी के लिए स्कूल में घुसकर बोला था हमला, किया था फायरिंग
पुलिस बता रही केवल मामूली मारपीट, इलाके में तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका। रंगदारी न देने पर स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक पर हमला करने व फायरिंग के मामले में पुलिस एक आरोपी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस के रवैये से इलाके में आक्रोश व्याप्त है।
अंतू थाना क्षेत्र के बझान निवासी रमेश बहादुर सिंह सीनियर बेसिक विद्यालय अदमापुर में प्रधानाध्यापक हैं। शुक्रवार को स्कूल जाते समय प्रधानाध्यापक से कुछ विवाद हो गया। आरोप है कि स्कूल पहुंचने पर गांव के ही जय प्रकाश विश्वकर्मा ने रंगदारी न देने पर प्रधानाध्यापक के ऊपर हमला बोला। स्कूल में मारपीट के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद अंतू पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश को दबोच लिया। शनिवार को उसका शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। चूंकि अदमापुर और बझान अगल-बगल के गांव है। इस घटना के बाद तनाव व्याप्त है। एसओ अंतू का कहना है कि केवल मामूली मारपीट हुई थी। फायरिंग की बात गलत है। तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है। तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
रुपये न देने पर पिता को पुत्र नेे पीटा
संडवाचंद्रिका। रुपये न देने पर बेटे ने पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अंतू थाना क्षेत्र के पूरे चौखड़ अंती निवासी रमाशंकर पांडेय का आरोप है कि उसका बेटा संदीप कुमार पांडेय शनिवार को उससे रुपये मांग रहा था। पिता ने रुपये देने से मना कर दिया। जिसके बाद संदीप ने अपने पिता रमाशंकर को मारपीट कर घायल कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
फोटो-
मदद करने वालों ने घायल युवक की जेब से उड़ा दिए 40 हजार
मौसी के घर 15 दिन से आकर रुका था मृतक युवक, खबर मिलने पर रोते बिलखते पहुंचे परिजन
कंधई के दारीमाधो के पास शुक्रवार की रात ट्रक ने बाइक में मारी थी टक्कर
प्रतापगढ़/ रखहा। घायलों की मदद करने वालों ने तड़प रहे युवक की जेब से 40 हजार रुपये उड़ा दिए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। रिश्तेदारी में रहने वाले युवक की मौत हो गई। साथी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। खबर मिलने पर परिजन रात में ही रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
जनपद सुलतानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के वनभोखार निवासी नितिन सिंह (28) पुत्र मिठाई सिंह अपने मौसा गुमान सिंह के घर आकर 15 दिन से रुका था। शुक्रवार की रात वह करनपुर खूझी निवासी अपने दोस्त अनीस कुमार पुत्र जीतलाल के साथ चिलबिला आया था। वहां एटीएम से रुपये निकालने के बाद दोनों बाइक से घर की ओर जा रहे थे। कंधई के दारीमाधो गांव के पास देर रात सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों घायल होकर तड़पने लगे। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने नितिन सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल अनीस की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौसा गुमान सिंह व उसके परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। मौसा के घरवाले आरोप लगाने लगे कि नितिन के पास 40 हजार रुपये थे। जो मदद करने वालों ने ही गायब कर दिया। इसे लेकर परिवार के लोग घायल साथी पर ही अंगुली उठाते हुए इमरजेंसी में छानबीन कर आरोप प्रत्यारोप करते रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर घायल अनीस की हालत में सुधार देख डाक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। मृतक नितिन की 8 साल पहले नीतू सिंह से शादी हुई थी। उसके पिता मिठाई सिंह रेल विभाग में कार्यरत हैं।
इनसेट-----
डायल 100 के सिपाही बने संवेदनशून्य
रखहा। शुक्रवार की देर रात ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार लोगों की मदद के लिए लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। घटनास्थल से महज 70 मीटर दूरी पर डायल 100 के पुलिसकर्मी वाहन संग खड़े थे लेकिन मदद करने के लिए आगे नहीं आए। पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था नहीं कराई। पुलिसकर्मियों की संवेदनहीनता से लोगों में आक्रोश देखा गया।
फोटो-
परीक्षार्थियों से भरी टेंपो खाई में गिरी, तीन घायल
प्रतापगढ़। डीएलएड की परीक्षा देकर घर लौट रहे परीक्षार्थियों से भरा टेंपो बेकाबू होकर खाई में पलट गया। जिससे उसमे सवार तीन परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बृजेंद्रमणि इंटर कॉलेज कोहंड़ौर से डीएलएड् की परीक्षा देकर टेंपो से शनिवार को परीक्षार्थी अपने घर आमापुर जा रहे थे। सभी छात्र-छात्रा रायकृष्ण पाल सिंह डीएलएड/पीजी कॉलेज बीरापुर के बताए जा रहे हैं। कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के गौरा (अतरसंड) नहर के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। तीन परीक्षार्थी घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए कोहड़ौर सीएचसी ले जाया गया।