{"_id":"5ba13eb1867a557ece01e291","slug":"21537294001-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्विलांस टीम ने 50 हजार के इनामी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सार्विलांस टीम ने 50 हजार के इनामी को दबोचा
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरे हत्याकांड का आरोपी न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पेरोल पर घर आया लेकिन समय सीमा पूरी होने के बाद भी अदालत नहीं पहुंचा। उसके घर की पुलिस ने कुर्की तक कर दी। उस पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। जमीन बेचकर भागने की फिराक में इनामी को सर्विलांस टीम ने दबोच लिया।
लालगंज कोतवाली के जगन्नाथपुर निवासी अजय सिंह डबल मर्डर का आरोप है। वह न्यायालय की अनुमति लेकर 30 जनवरी 2018 को पेरोल पर घर आया था लेकिन बाद में समय सीमा पूरी होने के बाद भी न्यायालय नहीं पहुंचा। पुलिस ने उसके घर की कुर्की करने के बाद 50 हजार का इनामी घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि अजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए जिले स्तर पर व थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई थी। इसके अलावा सर्विलांस शाखा को भी गिरफ्तारी में लगाया गया था।
लालगंज के निरीक्षक मृत्युंजय कुमार मिश्रा को पता चला कि मंगलवार को फरारी काट रहा इनामी अजय सिंह जमीन बेचने के संबंध में नयापुरवा आने वाला है। उसे दबोचने के लिए निरीक्षक मृत्युंजय कुमार मिश्रा व प्रभारी सर्विलांस दरोगा विनोद कुमार सिंह समेत दूसरे पुलिसकर्मी अजय सिंह को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक ने 50 हजार के इनामी को गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।