{"_id":"5945309b4f1c1b34668b47b5","slug":"21497706651-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो-9,10 18-37-54","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो-9,10 18-37-54
Updated Sat, 17 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीलापुर। संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि रात में सर्पदंश से उसकी मृत्यु हो गई। वहीं मायके से आई पत्नी बहन और मां पर ही जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाने लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नखासा देवली निवासी रामलखन शुक्ला (45) शुक्रवार रात खाना खाकर सो रहा था। रात करीब बारह बजे अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। परिवार के लोग भोर में उसे लेकर अस्पताल गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुन परिजन शव लेकर घर लौट आए। सूचना मिलने पर बच्चों के साथ मृतक रामलखन की पत्नी आशा देवी मायके से ससुराल पहुंची। शव देखते ही वह बिलखने लगी। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों की मानें तो सोते समय रात में रामलखन को सांप ने डस लिया। जबकि पत्नी आरोप लगाने लगी कि संपत्ति के लालच में बहन व मां ने देवर के साथ मिलकर पति को जहर दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोप प्रत्यारोप को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि मृतक के भाई अशोक की दिमागी हालत ठीक नही है। उसकी पत्नी दुनिया में नहीं है। मृतक की पत्नी सास व ननद से विवाद के चलते मायके में रहती थी। पंद्रह दिन पहले आई थी लेकिन विवाद के कारण तीन दिन पहले वह बेटी नैनसी, बेटे शैलेश और कौशलेस को लेकर मायके चली गई थी। लालगंज कोतवाल ने बताया कि मौत के कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। अभी तो दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जांच की जा रही है।
संदिग्ध हालत में युवक की मौत
परिजनों का दावा है कि सर्पदंश से हुई मौत, नखास देवली का मामला
पत्नी ने बहन व मां पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो