{"_id":"5c9a6673bdec2214733746ed","slug":"201553622643-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ा
पुरानी रंजिश को लेकर धरौली मधुपुर में हुई थी रविवार को मारपीट
पुलिस ने दर्ज किया था जानलेवा हमले का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
कोहड़ौर। पुरानी रंजिश को लेकर दो दिन पहले हुई मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। उसके मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार हैं।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के धरौली मुफरिद निवासी राम अचल 45 पुत्र बैजनाथ को रविवार की रात पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बीच-बचाव को दौड़े परिवार के कृष्ण कुमार, आंचल, दुर्गावती व देवेंद्र को भी मारपीट कर हमलावरों ने घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने पड़ोस के दयानंद पांडेय, विजय पांडेय, कमलाकांत पांडेय, राजकुमार पांडेय, आलम खान, कलाम व असलम के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद खामोशी की चादर ओढ़ ली। इधर, मंगलवार को एसआरएन में उपचार के दौरान राम अचल की मौत हो गई। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस भी सूचना मिलने पर अलर्ट हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला। देर रात शव घर आने की संभावना जताई जा रही है। एसओ कोहड़ौर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल गांव में तैनात है।
फोटो-
अंतू में जमीन विवाद में युवक को मारी गोली
हाथ में लगी गोली, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी के पिता को लिया हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका। अंतू में जमीनी विवाद को लेकर युवक को पड़ोसी ने गोली मार दी। उसके हाथ में गोली लग गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर थाने चली गई। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के हनुमान पांडेय का पुरवा निवासी हरिहर तिवारी का पड़ोसी राकेश तिवारी से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ती चली गई। आरोप है कि विवाद के दौरान लाठियां निकल आईं। इस बीच हरिहर के बेटे डब्बू तिवारी ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली राकेश के बेटे शुभम तिवारी 19 के हाथ में जा लगी। जिसके बाद भगदड़ मच गई। गांव के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शुभम को उपचार के लिए पहले सीएचसी किशुुनगंज भेजा। वहां डॉक्टर न मिलने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आ गए। चूंकि उसके हाथ में गोली लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश करने लगी लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। अंतू थाने के एसएसआई ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जमीन विवाद को लेकर मारपीट व फायरिंग की बात सामने आई है।