फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हर कदम पर फूल रही पुलिस की सांस

हर कदम पर फूल रही पुलिस की सांस

Sat, 02 Feb 2019 11:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
हर कदम पर फूल रही पुलिस की सांस
हर कदम पर फूल रही पुलिस की सांस
विज्ञापन

व्यापारी के हत्यारे दूर, पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने वाले भी नहीं लगे हाथ
दादी-पोते की हत्या का राज खोलने में हांफ रही पुलिस, स्वाट टीम ने भी खड़े किए हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के मार्बल व्यापारी की हत्या से लेकर दादी पोते की हत्या का राज खोलने में पुलिस की सांस फूल रही है। स्वाट टीम की तेजी भी बेनतीजा रही। पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने वाले हमलावर भी पुलिस के हाथ नहीं लगे। जिसके चलते पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है।
सदर बाजार में मार्बल व्यापारी राजेश सिंह की दस दिन पहले दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों को पकड़ना तो दूर अभी पुलिस इस नतीजे पर नहीं पहुंची कि हत्या का असली कारण क्या है। पुलिस राजेश सिंह हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पसीना बहा रही थी। इस बीच बलीपुर गाजी चौराहे पर दादी सरस्वती व पोते अनमोल की हत्या कर दी गई। राजेश हत्याकांड पीछे छूट गया। दादी व पोते की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई। खास बात यह है कि पुलिस नई घटनाओं को खोलने की कवायद में पुरानी घटनाओं को भूल जाती है। नगर कोतवाली के अचलपुर में दबिश देेने पहुंची कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम पर जमकर फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस व अचलपुर के रहने वाले रवि सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अपने ऊपर फायरिंग करने वाले आरोपियों को भूल गई। प्रधानबंदी रक्षक की हत्या करने वाले बदमाशों को चिन्हित करने के बाद पुलिस उसकी तलाश में हांफ रही है। पुलिस अधीक्षक के भरोसे पर स्वाट टीम खरी नहीं उतर पा रही। सनसनीखेज घटनाओं के खुलासे में स्वाट टीम व स्पेशल टीम को लगाया गया लेकिन कोई खास कामयाबी नहीं मिली। पुलिस अफसर लगातार दावा कर रहे हैं कि किसी भी सूरत में घटनाओं का खुलासा होगा। भले ही वक्त लग रहा है।
विज्ञापन


चोर पिकअप पर भैंस लादकर फरार, दूसरे दिन फिर पहुंचे
पीछा करने वाले ग्रामीणों पर की फायरिंग
जेठवारा। पिकअप पर चोर भैंस लादकर भाग निकले। दूसरे दिन फिर पहुंचे तो ग्रामीणों ने चोरों को दौड़ा लिया। बदमाश ग्रामीणों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। शिकायत के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के हैदरपुर निवासी इसरार पुत्र कासिम के घर पर बंधी भैंस चोर गुरुवार की रात चुरा ले गए। जिसकी किसी को भनक नहीं लगी। शुक्रवार की रात पिकअप व बाइक से 9 की संख्या में चोर पहुंचे। वे भैंस का बच्चा उठाकर ले जाने लगे। आहट मिलने पर लोग जाग गए। लोगों ने शोर मचाते हुए पीछा कर लिया। बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed