फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पूरे मुस्तफा प्रधान के बेटे को मारी गोली

पूरे मुस्तफा प्रधान के बेटे को मारी गोली

Sat, 22 Jul 2017 07:34 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
पूरे मुस्तफा प्रधान के बेटे को मारी गोली
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे मुस्तफा प्रधान के बेटे को रंजिश के चलते विरोधियों ने गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने एक आरोपियों को हिरासत में लिया है। खबर भेजे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


पूरे मुस्तफा के प्रधान अब्दुल जब्बार हैं। बताया जाता है कि उनकी पड़ोसी से रंजिश चली आ रही है। शनिवार सुबह प्रधान का बेटा जावेद खान (40) अपने खेत में काम करने गया था। पानी लगाने के बाद वह घर की ओर लौट रहा था। उसका आरोप है कि रास्ते में घात लगाकर बैठे महमूद व मकसूद ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। वह जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए भागा तो हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आते देख हमलावर वहां से भाग निकले। गोली लगने से घायल जावेद को परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने गोली मारने के एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि प्रधान जब्बार और उसके रिश्तेदार वहीद के बीच रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन


पूरे मुस्तफा निवासी जब्बार और वहीद के बीच साले बहनोई का रिश्ता है। तीन साल पहले दोनों परिवार के बीच शादी को लेकर तनातनी बढ़ गई। जो अब खून खराबे तक पहुंच गई है। फरवरी में महमूद को गोली मारी गई थी। इस मामले में जब्बार के बेटों को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed