फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत

Mon, 15 Oct 2018 11:14 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत
फोटो- 44
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत
निशान चढ़ाने जाने वक्त ट्राली से गिरा, सिर के ऊपर से गुजर गया पहिया
हथिगवां के बानेमऊ गांव के पास हुआ हादसा, परिजनों में मची चीखपुकार
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। हथिगवां इलाके में सोमवार को ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। निशान चढ़ाने जाते समय वह ट्राली से गिर गया। इस दौरान ट्राली का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। घटना से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
कोतवाली क्षेत्र के ऊगापुर गांव निवासी शिवप्रसाद पटेल उर्फ मुन्ना परिजनों और रिश्तेदारों के साथ हौदेश्वरनाथ धाम में सोमवार को निशान चढ़ाने जा रहा था। इसमें शामिल होने के लिए हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव निवासी रामनरेश पटेल (35) पुत्र बद्रीनाथ भी आया था। दोपहर में सभी ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर हौदेश्वरनाथ धाम जा रहे थे। हथिगवां थाना क्षेत्र के बानेमऊ गांव के पास ट्राली में झटका लगा। जिससे किनारे बैठा रामनरेश नीचे गिर गया। इस दौरान ट्राली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। शोरशराबे पर ट्रैक्टर रोककर उसे दूसरी गाड़ी से कुंडा सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर कुंडा पुलिस भी पहुंची और सूचना हथिगवां थाने में दी।
विज्ञापन



फोटो- 43
पेड़ लगाकर छात्र-छात्राओं ने मनाया अब्दुल कलाम का जन्मदिन
कुंडा(ब्यूरो)। क्षेत्र के शेखपुर आशिक स्थित एमएएस डिग्री कालेज में पूर्व राष्ट्रपति मिसाइमैन अब्दुल कलाम का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उनके जन्मदिन पर पेड़ लगाए। प्रबंधक इनाम अहमद इन्नू ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति को पूरा देश मिसाइलमैन के नाम से जानता है। उन्होंने बताया कि उनकी कुछ बातें बच्चों के जीवन पर काफी प्रभाव डालती हैं। उन्होंने कहा था कि सूर्य की तरह चमकने के लिए सूर्य की तरह जलना सीखिए। इस दौरान डा.देवेंद्र विक्रम ङ्क्षसह, रईश, डा.शमा, आरके सिंह, नीतू सिंह, पंकज, प्रदीप, शहंशाह, डा.अखिलेश, राम सुमेर, डा.ताहिर, सैफी, प्रबोध, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर बनाने के लिए रंगदारी मांगने का अरोप
कुंडा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के करीमनगर चौसा गांव निवासी मोतीलाल पुत्र देवतादीन भूमिधरी जमीन पर मकान का निर्माण कर रहा है। दो दिन पूर्व गांव का ही एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ उसके पास आया। इस दौरान उसने काम बंद करने की बात कही। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने मकान बनाने के लिए एक लाख रुपये रंगदारी मांगी। साथ ही कहा कि अगर ऐसा नहीं किया तो हत्या करके लाश गायब कर दूंगा। उसने इसकी शिकायत कुंडा पुलिस से की। सुनवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री भेजी है।

मनोरोगी की मौत
कुंडा (ब्यूरो)। क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में एक मनोरोगी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। लोगों ने बताया कि वह काफी दिन से बाजार में घूमता रहता था। काफी प्रयास के बाद भी पहचान न होने पर पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फोटो- 45
पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर खेती कर रहीं महिलाएं
किसान दिवस पर पांच महिलाओं को कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। खेती के विकास में महिलाओं का बड़ा योगदान है। गंाव में ज्यादातर महिलाएं ही पशुपालन कार्य कर पुरुषों का सहयोग कर रही हैं। भारत में सदियों से महिलाएं-पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर उनका सहयोग कर घर की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में लगी हैं। पशुपालन कृषि का ही हिस्सा है। यह बातें ऐंठू स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित महिला किसान दिवस पर वरिष्ठ व केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डा. एके श्रीवास्तव ने कहीं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के खेती में कठिन व थकान वाले कार्यो सुगम बनाने के लिए खेती में प्रयोग होने वाले कई आधुनिक यंत्र आ चुके हैं। इससे निराई, गुड़ाई के लिए त्रिशूल वीडर, फसलों की कटाई के लिए सेरीगेटेड सिकल, धान की पिटाई के लिए पैडल पैडी थ्रेशर आदि का प्रयोग किया जा सकता है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी जनार्दन कटियार ने महिलाओं को सब्जियों एवं खाद्यान्न फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन के लिए रोग एवं कीटों की पहचान तथा प्रयोग किये जाने वाले कीटनाशक, फफूॅदनाशक दवाओं का सही मात्रा में एवं सही समय पर प्रयोग करने की पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम में 72 के करीब खेतीबाड़ी से जुड़ी महिलाओं तथा स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने भाग लिया। कृषि कार्यों को बढ़ावा देने और कृषि कार्य करने वाली पांच महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी देवी, मोहिनी मौर्या, उर्मिला देवी, आशा, कृष्ण कुमारी पटेल, कल्पना, क्रान्ती, कल्पना, रचना, प्रेमलता, पुष्पा मिश्रा, साधना मिश्रा आदि मौजूद रहीं। इसके साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के डा. नवीन सिंह, डा. भाष्कर शुक्ला, डा. अमित बरनवाली, प्रदीप सिंह, महेंद्र प्रताप, आशुतोष श्रीवास्तव, विनोद चौरसिया, जुगल किशोर, जीआर पटेल, रविशंकर, अरुण शुक्ला आदि ने भी महिलाओं को कृषि के बारे में जानकारी दी।

फोटो- 40.41
झांकियों से कलाकारों ने बांधा समा
कार्यक्रम में कई तरह की झांकियों का हुआ मनमोहक प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। देवी धाम में आयोजित जगराते में झांकियों के माध्यम से कलाकारों ने समा बांध दिया। एक से बढक़र एक झांकियों की प्रस्तुति से लोग मंत्रमुग्ध से हो गए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश आरती से हुई। इसके बाद भजन के साथ ही झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
बाबागंज ब्लाक परिसर स्थित मां भद्रकाली धाम में जगराते का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हितेश हितेश प्रताप सिंह पंकज ने किया। इसके बाद इलाहाबाद के कलाकारों ने भगवान शिव का तांडव, नृत्य, मां काली के नृत्य और राक्षस युद्ध की झांकी, सहित राधाकृष्ण के मनमोहक नृत्य की झांकियां प्रस्तुत की। भजन कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई से आई भजन गायिका तनु प्रियंका सिंह ने बिगड़ी मेरी बना दे ओ शेरों वाली मैया से की। इसके बाद जनपद की उभरती हुई भजन गायिका समीक्षा सिंह ने देवी गीत चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है से समा बांधा। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ बाबूराम पाल, कुंज बिहारी सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, राम अंजोर पांडेय, ओंकार सिंह, जिपं सदस्य सीताराम सरोज, पप्पू दुबे, लवकुश शुक्ल, राजवर्धन सिंह, अरविंद पटेल, अशोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो- 42
दशहरा, दीपावली के लिए पीस कमेटी की बैठक
बाबागंज(ब्यूरो)। संग्रामगढ़ थाने में दशहरा और दीपावली के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें सभी को शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने के लिए कहा गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से दशहरा दीपावली का पर्व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष ने कहा सभी त्यौहार पर एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए त्यौहार मनाएं। किसी भी तरह की अप्रिय सूचना मिलने पर तुरंत सूचना पुलिस को दे ं। इस दौरान दिलीप पांडेय, पप्पू दुबे, नूर आलम फारुकी, तीरथ पटेल, सुनील सिंह, सुरेश कुमार बैश्य, नन्हे लाल पटेल, सुरेश पटेल, राजेंद्र पटेल ,नवीन मिश्रा, जियालाल सरोज, एवं यस आई मुन्नी लाल, देवमणि पांडे ,धर्मराज सिंह, राजेश कुमार, रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे। उधर बाघराय थाने में भी पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें सभी से दशहरा और दीपावली का त्यौहार मनाने का संदेश दिया गया।1 एसओ ने कहा कि हर कोई इस त्यौहार पर अपनी जिम्मेदारी निभाए।


बिजली चोरी की दर्ज हुई रिपोर्ट
कुंडा (ब्यूरो)। विद्युत विभाग की जांच टीम ने विहार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुजेढ़ी के भगौती प्रसाद, विकाश, अशोक कुमार, जगदीश प्रसाद व बंशियारा के कल्लू सिंह, शिवकुमार, अशोक बहादुर सिंह, केबी सिह व सिया के जय भारत के खिलाफ बाघराय पुलिस ने विद्युतचोरी करने का मुकदमा दर्ज किया है। जांच टीम में अवर अभियंता संग्रामगढ़ शैलेंद्र कुमार सिंह, उपखंड अधिकारी देवेंद्र प्रताप वर्मा, जेई विहार प्रदीप मौर्य, जेठवारा के उपखंड अधिकारी गौरव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed