फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   16 Truck Seez When Overloaded Morang

ओवरलोड मोरंग मिलने पर 16 ट्रक सीज

Tue, 30 Oct 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 30 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
16 Truck Seez When Overloaded Morang
truck - फोटो : अमर उजाला
 ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ को निकले एसडीएम सदर ने अंतू के बभनी में छापा मारा। जहां 16 ट्रकों पर ओवरलोड मोरंग लदी मिली। कार्रवाई से बाजार में भगदड़ मच गई। चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। सभी वाहनों को सीज करने के साथ ही उनके खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन



उपजिलाधिकारी सदर एसपी सिंह सोमवार को तहसीलदार सदर, शहर कोतवाल और अंतू एसएसआई के साथ ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ के लिए निकले। अंतू रोड पर वाहनों की चेकिंग करते हुए एसडीएम बभनी पहुंचे। जहां बालू की मंडी सजी थी। ओवरलोड ट्रक खड़े थे। अफसरों के साथ भारी पुलिस बल देख भगदड़ मच गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन



जिनके चालक मिले उनसे मोरंग के कागजात मांगे गए, लेकिन कोई दिखा न सका। ऐसे में एसडीएम ने 16 ट्रकों को सीज कर दिया। जांच के दौरान सही पाए गए ट्रकों को छोड़ दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई से ट्रक संचालकों में हड़कंप मचा रहा। वाहनों को जहां तहां रोक दिया गया। जेठवारा इलाके में भी बालू मंडी सजने की खबर पर पुलिस भेजी गई, लेकिन केवल एक ट्रक पुलिस पकड़ सकी। खबर भेजे जाने तक मोरंग के रवन्ने की पुलिस जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed