फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी घायल

Fri, 07 Jun 2019 10:56 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी घायल
फोटो- 22
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी घायल
कुंडा(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर कुंडा निवासी निवासी सचिन केसरवानी और सुभाष केसरवानी दाल व्यापारी हैं। गुरुवार की शाम दोनों बाइक से बाबूगंज बाजार से लौट रहे थे। बाबूगंज मोड़ पर कोल्डस्टोरेज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनो गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उधर से गुजर रहे समाजसेवी संजय जायसवाल ने अपनी गाड़ी से घायलों को कुंडा सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने राशन पकड़ा, जांच में मिली क्लीन चिट
स्टाक रजिस्टर को सही बता रहे हैं आपूर्ति निरीक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। रात में सुरागरसी, घेराबंदी के बाद ग्रामीणों के पकड़े गए राशन की जांच अब पुलिस करेगी। प्राथमिक जांच में आपूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार को क्लीन चिट दे दी है। माना जा रहा है कि यह राशन सरकारी नहीं है। इसके चलते अब इसकी जांच पुलिस स्तर से होगी।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के नारियावां दलित बस्ती में बुधवार की रात मैजिक पर लगा खाद्यान्न ग्रामीणों ने पकड़ा था। ग्रामीणों का कहना था कि खाद्यान्न गांव के कोटेदार सुमन देवी के पति अरुण उर्फ देवीलाल ने बेचा है। यह बात पकड़े गए मैजिक चालक ने भी बताई थी। इसके बाद पकड़े गए खाद्यान्न को महेशगंज पुलिस ने थाने ले गई। गुरुवार को जांच के लिए सप्लाई इंस्पेक्टर राज यादव कोटेदार सुमन देवी के घर पहुंचे। उन्होंने स्टाक का मिलान किया तो वह पूरा मिला। राज यादव का कहना है उन्होंने राशन के स्टाक की जांच की है। स्टाक पूरा होने के साथ ही रजिस्टर भी ठीक है। बरामद राशन क्या है यह जांच का विषय है। इधर महेशगंज पुलिस ने पकड़े गए चालक उसके दो लेबरों को थाने पर ही रखा है। कहा जा रहा है कि राशन की जांच अब पुलिस ही करेगी। फिलहाल ग्रामीणों की घंटों की मेहनत पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 23, 24
दो घरों में सेंध लगाकर नकदी समेत लाखों के गहने चोरी
बाबागंज(ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के राय असकरनपुर गांव में गुरुवार की रात चोरों ने संजय और संतोष प्रजापति पुत्र भाई लाल प्रजापति के घर पर धावा बोल दिया। दोनों भाइयों के परिजन खा पी कर बाहर हो रहे थे। इस दौरान पीछे की दीवार में चोरों ने सेंध लगा दी। इसके बाद घर में घु सकर संतोष के घर से 20 हजार नगद, लाखों के गहने, कपड़ा आदि उठा ले गए। इसके बाद संजय के घर में धावा बोलकर गेहूं, चावल, नगदी और देसी घी उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने महेशगंज थाने में सूचना दी। मौके पर महेशगंज थाने से पुलिस जांच के लिए पहुंची।

सर्पदंश से महिला की मौत
बाघराय(ब्यूरो)। सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के छतार गांव निवासी रामआसरे यादव की पत्नी विमला देवी (62) भोर में 6 बजे अपने घर के सामने पूजा स्थल पर बने चबूतरे की सफाई कर रही थी। इस दौरान चबूतरे के नीम के पेड़ के पास बैठे सांप ने उसे काट लिया। उसकी चीखपुकार पर आननफानन में परिजन विमला देवी को इलाज के लिए सीएससी बाघराय ले आए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान विमला की मौत हो गई। शव घर पहुचने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतका विमला के पति राम आसरे, भाई राजेश, शोभनाथ व बेटा अर्जुन प्रसाद, अनुज यादव व बेटी सविता देवी, कविता का रो-रो कर बुरा हाल है।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के निधन पर शोक
बिहार(ब्यूरो)। विकास खंड बिहार केग्रामसभा देवरपट्टी बंगला निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य असद हुसैन उर्फ छोटे भइया (55) का निधन हेा गया। इसके चलते लोगों ने उनकी मौत पर शोक जताया है। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। क्षेत्र के असदउल्ला जाफरी, शौकत अली, प्रबंधक यशवंत बहादुर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि दातादीन सरोज, विजय सिंह, संजीव सिंह, जावेद खान, कुलदीप मिश्रा, शोभलाल पाल आदि ने उनकी मौत पर शोक जताया है।

हनुमत धाम की दसवीं वर्षगांठ पर निकाली गई शोभायात्रा
बाघराय(ब्यूरो)। बिहार विकासखंड के बढय़ीपुर गांव में हनुमत धाम के दशवी वर्षगांठ पर हनुमत महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें अखंड मानसपाठ का आयोजन हुआ। समापन पर विधिविधान से हनुमतयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कई गांवों में घूमते हुए हनुमतधाम पर पहुंची। धाम पर आचार्य सीताराम मिश्र ने पूजन कराया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उदयराज यादव, शिवराज, राम छबीले, दशरथ लाल, ललित सरोज, अशोक, दीपक पटेल, धरमवीर, राहुल, विपिन, रंजीत, राम सजीवन आदि लोग मौजूद रहे।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक गायब, अनहोनी की आशंका
बाबागंज( ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर बहोरिकपुर निवासी उमेश कुमार (18) पुत्र रामप्यारे गौतम बीते 5 जून बुधवार को घर से निकला। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा है। पिता रामप्यारे गौतम ने महेशगंज थाने में तहरीर देकर कहा है कि गांव का ही एक व्यक्ति उसके लडक़े को बुलाकर अपने साथ गिट्टी और बालू की दुकान पर लेस्त्रत्त् गया था। देर शाम पता लगा कि उमेश दुकान पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। वह उसे घर लाया उसके बाद सुबह उसका लडक़ा जब होश में आया तो कहीं चला गया। रामप्यारे ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपने बेटे को गायब करने का अंदेशा जताते हुए महेशगंज थाने में तहरीर दी है।

कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर का आगमन आज
कुंडा(ब्यूरो)। कौशाम्बी सांसद एवं अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर का क्षेत्र में प्रथम आगमन शनिवार को 12 बजे किलहनापुर, 12.30 बजे बरना, 1 बजे शकरदहा, 2 बजे मां चामुंडा धाम मंदिर, 3 बजे बाघराय बाजार, 3.30 बजे कानूपुर, 4 बजे डेरवा बाजार, 4.30 बजे राजापुर, 5 बजे महेशगंज व 6 बजे मां नायर देवी धाम हीरागंज में होगा। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका आभार व्यक्त करेेंगे। यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभझरी भूपेंद्र पांडेय ने दी है।

गल्ला कारोबारी को तमंचा सटाकर बाइक सवार युवकों ने छीना रुपयों से भरा बैग
देर शाम घर के लिए लौटते समय बाबूगंज बाजार में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। गल्ला कारोबारी को तमंचा सटाकर बाइक सवार युवकों ने उसका रुपयों भरा बैग छीन लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उनके जाने के बाद कारोबारी ने शोर मचाया तो मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। व्यापारी ने इसकी तहरीर कोतवाली में दी है।

प्रयागराज जनपद के लालगोपालगंज निवासी गिरधारी लाल पुत्र विश्वनाथ ने कुंडा में परचून सहित गल्ले की दुकान खोल रखी है। गुरुवार की रात में वह दुकान बंद करके घर के लिए जा रहा था। बाइक से जैसे ही वह बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा। अपाची से आए दो बदमाशों ने उसे रोककर तमंचा सटा दिया। इसके बाद उसके पास मौजूद रुपयों से भरा बैग छीन लिया। गिरधारी लाल ने जब शोर मचाकर लोगों को आवाज दी तो बदमांशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और असलहा लहराते हुए भाग निकले। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। लोगों के अनुसार व्यवसायी से करीब चार लाख रुपये की छिनैती की गई है। वहीं गिरधारी लाल ने महज तीस हजार रुपये छीने जाने की तहरीर कोतवाली में दी है। आए दिन हो रही लूट और छिनैती की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed