फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाइक तोड़ी

छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाइक तोड़ी

Mon, 27 May 2019 11:35 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाइक तोड़ी
छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाइक तोड़ी
विज्ञापन

प्राचार्य के घर गए थे प्रवेशपत्र पर हस्ताक्षर कराने, पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। प्रवेशपत्र पर हस्ताक्षर कराने कराने के लिए प्राचार्य के घर गए छात्रों पर पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में हमला बोल दिया। छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के साथ ही उनकी बाइक तोड़ डाली। इस दौरान पांच छात्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।

सोमवार को रामचंद्र शुक्ल मेमोरियल विधि महाविद्यालय फतेहपुर के छात्र अजबनारायन हरिश्चंद्र समारक महाविद्यालय शेखूपुर में परीक्षा देने गए थे। छात्रों के प्रवेश पत्र पर विद्यालय के प्राचार्य का हस्ताक्षर न होने पर दूसरे दिन की परीक्षा में बैठने पर आपत्ति जताई गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी छात्र प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर करवाने के लिए महाविद्यालय फतेहपुर पहुंचे। यहां प्राचार्य सुनील पांडेय ने छात्रों से कहा कि घर चलो, वहीं प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर कर देंगे। इस पर प्राचार्य के साथ दर्जनभर छात्र बाइक से उनके घर के लिए निकले। प्राचार्य सुनील के घर इतने लोगों को एक साथ देख पहले से रंजिश में खार खाए पड़ोसियों ने लाठी-डंडे लेकर छात्रों की पिटाई शुरू कर दी। यह हंगामा देख कर छात्र अपनी बाइक छोडक़र भागने लगे। नाराज पड़ोसियों ने छात्रों की बाइक को तोडक़र क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट के दौरान कुंडा निवासी छात्र दीपक, मानधता के शिवअचल पांडेय, विश्वनाथगंज के सोनू, साढ़ निवासी माधव को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed