फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   चुनाव से पहले बदमाशों ने झकझोरी जिले की कानून व्यवस्था

चुनाव से पहले बदमाशों ने झकझोरी जिले की कानून व्यवस्था

Tue, 12 Mar 2019 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
चुनाव से पहले बदमाशों ने झकझोरी जिले की कानून व्यवस्था
चुनाव से पहले बदमाशों ने झकझोरी जिले की कानून व्यवस्था
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश हर दिन रौंद रहे पुलिस का इकबाल
पांच दिन के भीतर हत्या व गोली मारने की कई घटनाओं से सहमे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले जिले की कानून व्यवस्था को बदमाशों ने झकझोर कर रख दिया है। अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए तमाम हथकंडा अपना चुकी पुलिस अब बदमाशों के आगे लाचार दिखने लगी है। पुलिस के हर चक्रव्यूह को तोड़ने में बदमाश कामयाब हो रहे हैं। शातिर बदमाशों के जेल में बंद होने के बाद भी लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस की हनक तार-तार हो रही है। पांच दिन के भीतर सदर बाजार कोहंरौटी में युवक की हत्या के साथ लगातार गोली मारने की घटनाओं ने लोगों को खौफ में डाल दिया।
1-
अंतू थाना क्षेत्र के महमदापुर निवासी अधिवक्ता राम प्रताप मिश्रा को 8 मार्च की रात अज्ञात लोगों ने घर के करीब गोली मार दी थी। उन्हें उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया।
विज्ञापन

2-
9 मार्च की रात को नगर कोतवाली के सदर बाजार कोहंरौटी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंजनी ऊमरवैश्य के किराने की दुकान पर लूटपाट के बाद पड़ोसी अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। वह अभी केवल लकीर पीट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3-
रानीगंज थाना क्षेत्र के कलीमुरादपुर निवासी इरफान को शौच से लौटते समय गोली मार दी गई। हमलावर अभी भी फरार हैं।
4-
जौनपुर जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बनकट लोदी निवासी छोटेलाल सिंह (40) पुत्र रामफेर सिंह कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के पट्टी स्थित प्रमोद आयल एजेंसी पर काम करता है। सोमवार की रात घर लौटते समय देवसरा के सुरंगपुर के पास बदमाश उसे गोली मारकर भाग निकले।
5-
नगर कोतवाली के सिटी कजियाना टोला निवासी मदरसा शिक्षक फिरोज के घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दी। वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
मार्बल कारोबारी की हत्या का नहीं हो सका खुलासा
शहर के सदर बाजार निवासी मार्बल कारोबारी राजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के डेढ़ माह बाद भी पुलिस हत्या की वजह का पता तक नहीं लगा सकी। जबकि लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज एसटीएफ खुलासे के लिए हाथ-पैर चलाकर थक गई। कोतवाली पुलिस ने तो घटना में जैसे खामोशी की चादर ओढ़ रखी है। स्वॉट टीम और स्पेशल टीम भी घटना का खुलासा करने में हांफती नजर आ रही है।
वर्जन-----
जो भी घटनाएं घटित हो रही हैं, उन मामलों में पुलिस गहनता से लगी हुई है। घटना का सही खुलासा करना मकसद है। भले ही कुछ समय लग रहा है, लेकिन आरोपी ज्यादा दिनों तक खुले में नहीं घूम सकते।
अवनीश मिश्रा, एएसपी पूर्वी।
बांस काटने के विवाद में मां-बेटे को पीटा
संडवाचंद्रिका। बांस काटने के विवाद में पड़ोसी ने मां-बेटे को पीटकर घायल कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के कुशलगढ़ निवासी बरकत अली के घर के सामने उनकी बांस की कोठ है। सोमवार की शाम पड़ोसी तफ्सीर और उसका भाई शोएब जबरन बांस काटने लगे। जिसका सहबान व उसकी मां आसमा ने विरोध किया। हमलावरों ने दोनों को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नशे में धुत युवक ने युवती को पीटा
संडवाचंद्रिका। नशे में धुत युवक ने विरोध करने पर युवती को पीटकर घायल कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के वीर का पुरवा निवासी मोनी सरोज पुत्री रामदुलार सोमवार की रात घर के बाहर खाना खा रही थी। तभी पड़ोस का हरिश्चंद्र नशे में पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर हरिश्चंद्र ने मोनी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने हरिश्चंद्र का शांतिभंग में चालान कर दिया।

बुआ-भतीजे को पड़ोसियों ने पीटा
संडवाचंद्रिका। दबंग पड़ोसियों ने बुआ-भतीजों को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के विक्रम पट्टी निवासी संगीता देवी का आरोप है कि सोमवार को उसके भतीजे सूरज को गांव के ही कुछ दबंग लोग पीटने लगे। वह बचाने पहुंची तो हमलावरों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed