फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   चलती बस में लगी आग, हडक़ंप

चलती बस में लगी आग, हडक़ंप

Fri, 10 May 2019 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
चलती बस में लगी आग, हडक़ंप
चलती बस में लगी आग, हडक़ंप
विज्ञापन

शोर मचाते हुए बस से कूदकर भागे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़। प्रयागराज-फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित नगर कोतवाली के डगैता गांव के समीप रोडवेज बस में आग लग गई। इसकी जानकारी होने पर यात्री हल्ला मचाने लगे। चालक के बस रोकते ही लोग बस से निकलकर भागने लगे। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया।
प्रयागराज से सवारियां लेकर रोडवेज की एक बस शुक्रवार को फैजाबाद जा रही थी। नगर कोतवाली के डगैता गांव के समीप शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई। इसकी जानकारी होने पर यात्रियों में हडक़ंप मच गया। वह शोर मचाने लगे। इस पर चालक ने बस रोक दी। यात्री बस से कूदकर भागने लगे। इस बीच आग पर काबू पा लिया गया। किसी ने इसकी सूचना डायल 100 को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे वाहनों से यात्रियों को प्रतापगढ़ भेजवाया।
विज्ञापन

शादी वाले घर में आग लगने से लाखों के सामान जले
अमर उजाला ब्यूरो
शमशेरगंज। जेठवारा थाना क्षेत्र के चमरूपुर शुक्लान भिटवा गांव में गुरुवार रात आग लगने से घर में रखे लाखों के सामान जल गए। गांव निवासी रामअजोर वर्मा के बेटे सुभाष वर्मा की शादी तय है। 12 मई को बारात जानी है। परिवार के लोग जोर-शोर से तैयारियों में लगे हैं। गुरुवार रात महिलाएं घर में मंगलगीत गा रही थीं। अचानक घर के अंदर से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख महिलाएं शोर मचाने लगीं। जब तक लोग आग पर काबू पाते कि घर में रखी तीस हजार नगदी, कपड़े और जेवरात समेत लाखों रुपये के सामान जल गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed