फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   14 Badmash District Badar

गुंडागर्दी करने वाले 14 बदमाश जिला बदर

Fri, 09 Mar 2018 11:39 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 09 Mar 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं का उत्पीडन, छेडख़ानी और बलात्कार की घटनाओं को अंजाम देने वाले 14 गुंडों को डीएम ने जिला बदर कर दिया है। शुक्रवार की कार्रवाई के बाद जिला बदर होने वाले गुंडों की संख्या से सौ से ऊपर पहुंच गई है।
विज्ञापन


जिले के जेठवारा इलाके के सोनपुर निवासी फैयाज पुत्र माफूज एवं सराय लोहंगराय निवासी विनोद कुमार यादव पुत्र रामलाल, थाना संग्रामगढ़ के नेवादाकला निवासी सुनील पुत्र माता प्रसाद केसरवानी, थाना अंतू के गोबरी निवासी पुजारी पुत्र दयाराम हरिजन, थाना बाघराय के धनवसिया निवासी सोनू मिश्रा पुत्र छोटेलाल मिश्रा, थाना उदयपुर के कुम्भीआइमा निवासी रिजवान पुत्र रफीक एवं ग्राम कुसौली के बृजेश कुमार पुत्र रामबहादुर, थाना आसपुर देवसरा के ग्राम सेतापुर के सुरेश चौरसिया पुत्र जगराम, अजय चौरसिया पुत्र रामबहादुर, थाना कंधई के ओझला के श्यामशंकर उर्फ किविल पुत्र शिव प्रसाद, राजापुर मुफरिद के मो. मोबीन पुत्र हिदायत उल्ला, गंगेहटी के अशोक कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह, थाना रानीगंज के चकसारा निवासी खुर्शीद पुत्र मुख्तार तथा थाना फतनपुर के छानापार निवासी रवि सिंह उर्फ बंटी पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह को जिला मजिस्ट्रेट शंभु कुमार ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत धारा-3(3) के तहत कार्रवाई करते हुए जनपद की सीमा से 6 माह के लिए निष्कासित कर दिया है। डीएम ने जिला बदर की कार्रवाई चौथी बार की है। इससे अब तक जिलाबदर होने वाले बदमाशों की संख्या बढक़र एक सौ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed