{"_id":"5c964758bdec221465558ae0","slug":"131553352536-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने होटल से उड़ाया सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश बदमाशों ने होटल से उड़ाया सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकाबपोश बदमाशों ने होटल से उड़ाया सामान
पृथ्वीगंज। नकाबपोश बदमाशों ने वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित होटल से हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। काम करने वाले लोग जागे तो पिकअप पर लदा सामान लेकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन तक ही सीमित रही। नगर कोतवाली के पूरे मोहन निवासी फैय्याज अहमद का वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर छैवा पुल के करीब ही होटल है। शुक्रवार को होटल बंद कर फैय्याज अपने भाई संजय के साथ घर चला गया। होटल में सिर्फ स्टाफ ही था। रात करीब दो बजे सभी सो गए। इस बीच पिकअप सवार पांच नकाबपोश बदमाश पहुंचे। पहले लाइट बंद की, इसके बाद होटल पर लगी केबिल क्षतिग्रस्त करने के साथ ही सिलिंडर, एलसीडी, पानी व कोल्डड्रिंक की बोतल समेत काउंटर में रखा दो हजार रुपया समेट ले गए। बदमाश फ्रिज उठा रहे थे। तभी आहट पाकर काम करने वाले जाग गए। लोगों ने शोर मचाया तो नकाबपोश असलहा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है
पिकअप की बैट्री खोल ले गए चोर
कटरामेदनीगंज। स्थानीय निवासी उमेश कुमार साहू ने किराने की दुकान खोल रखी है। नीचे दुकान है और ऊपर परिवार रहता हैं। शुक्रवार की रात दुकान के बाहर पिकअप खड़ी थी। चोर रात में बैट्री समेत अन्य सामान चुरा ले गए।
बाइक की टक्कर से दो घायल
रखहा। बाइक की टक्कर लगने से दो लोग घायल हो गए। कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ नहर के पास बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमे सोहराब अली (21) पुत्र वजीर निवासी चितई देवसरा, मोहर (15) पुत्र मटरू गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
शराब के साथ युवक को पकड़ा
प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया। भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी ने जोगापुर कांशीराम कालोनी से मोइन निवासी पिपरी खालसा को अवैध शराब के साथ दबोचकर चालान भेज दिया।े