{"_id":"5c98e689bdec2214530fa174","slug":"111553524361-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में चेकिंग करने गया सिपाही और बाइक सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में चेकिंग करने गया सिपाही और बाइक सवार घायल
विज्ञापन
फोटो-

कार ने मारी टक्कर, दोनों जिला अस्पताल रेफर
रानीगंज कैथौला(ब्यूरो)। हाईवे पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से में चेकिंग करने गया सिपाही और एक राहगीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लालगंज कोतवाली के अगई मोड़ के सामने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सोमवार को पुलिस ने चेकिंग लगा रखी थी। इस बीच रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के विछिया निवासी विपिन सिंह (25) बाइक से अगई की ओर से आ गया। वह रायबरेली की ओर मुड़ा ही था कि हाईवे पर लालगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार सामने आ गई। उसकी चपेट में आकर वह घायल हो गया। अनियंत्रित कार ने बगल में चेकिंग कर रहे लालगंज कोतवाली में तैनात सिपाही कृष्ण विहारी (24) को भी टक्कर मार दी। इससे उसे भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मधुमक्खियों के हमले में पांच महिलाएं जख्मी
लालगंज (ब्यूरो)। मधुमक्खियों के हमले में पांच महिलाएं घायल हो गईं। कोतवाली के पूरे पितई गांव में सोमवार को महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। यहां से कुछ दूरी पर एक पेड़ में मधुक्खियों ने छत्ता लगा रखा था। अचानक भड़की मधुमक्खियों ने खेत में काम कर रहे लोगों को काटना शुरू कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में पूरे पितई निवासी मीना (22) पुत्री रामनरेश, रेनू (18) पुत्री मंगरू, उर्मिला (16) पुत्री केदारनाथ, सुनीता (35) पत्नी धीरेंद्र कुमार जख्मी हो गईं। समीप ही एक खेत में काम कर रही कौशल्यापुर निवासी गीता (18) पत्नी रामआसरे को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। सभी को उपचार के लिए लालगंज सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
सिपाही ने दुकानदार को पीटा, श्रद्धालु की बाइक तोड़ी
जांच के बाद प्रभारी निरीक्षक ने चौकी से हटाया
घुइसरनाथधाम (ब्यूरो)। घुइसरनाथधाम चौकी में तैनात एक सिपाही ने रास्ता खाली कराने के लिए एक दुकानदार की पिटाई कर दी। उसने डंडे से पीटकर एक श्रद्धालु की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। व्यापारियों की शिकायत पर जांच के बाद आरोपी सिपाही को चौकी से हटा दिया गया है।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के बाबा घुइसरनाथ से होकर सोमवार को एक राजनैतिक दल का काफिला निकल रहा था। काफिला आने से कुछ देर पहले धाम स्थित पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही गामा यादव रास्ता खाली करा रहा था। इस दौरान उसने एक दुकानदार को आपत्तिजनक बातें कह दीं। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद सिपाही ने एक श्रद्धालु की बाइक पर डंडे पटक कर डिग्गी तोड़ डाली। सिपाही की बदसलूकी देख व्यापारी भड़क गए और सीओ रमेशचंद्र से शिकायत कर दी। व्यापारियों ने साफ कहा कि सिपाही पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़क पर उतरेंगे। व्यापारियों की नाराजगी देख सीओ रमेशचंद्र व सांगीपुर के प्रभारी निरीक्षक ने जांच की तो सिपाही की गलती सामने आ गई। जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी सिपाही गामा यादव को घुइसरनाथ धाम चौकी से तत्काल हटा दिया। उन्होंने बताया कि सिपाही को दूसरे इलाके में तैनात किया जाएगा।