फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फेसबुक और व्हाट्सएप पर चुनावी घमासान

फेसबुक और व्हाट्सएप पर चुनावी घमासान

Sat, 23 Mar 2019 08:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक और व्हाट्सएप पर चुनावी घमासान
फोटो- 24.25
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में छह लोग घायल
महिला पर धारदार हथियार से हमला, समोसा खाने को लेकर दुकान में विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। अलग-अलग जगह हुई मारपीट की घटनाओं में छह से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया। उधर एक दुकान में भी सामान खरीदने को लेकर मारपीट हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर गांव में दो पक्षों में विवाद हो रहा था। इस दौरान पानी भरने गई कोमल पुत्री लल्लू के साथ मारपीट की। उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बीचबचाव में पहुंचे उसके भाई राहुल व कुलदीप की भी पिटाई कर दी गई। महिला ने जंजीर भी छीनने का आरोप लगाया है। देर शाम पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी तरह से बरई बल्दी का पुरवा गांव निवासी ग्यानवती पत्नी हीरालाल की पिटाई गांव के ही एक युवक ने कर दी। तिलौरी गांव निवासी रूपा पटेल की भी विपक्षियों ने रंजिश में पीट दिया। उधर एक अन्य घटना में कुंडा के पूरे धनऊ बाजार में विनोद मौर्य के होटल पर कुछ लोग समोसा खाने पहुंचे। समोसा देने में देरी होने पर वह लोग नाराज हो गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान उसकी दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने पैसा छीनने की भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed