{"_id":"5a00a7b74f1c1b87698b9be8","slug":"crime-in-tardipur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल का विवाद पहुंचा घर तक मारपीट के साथ हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल का विवाद पहुंचा घर तक मारपीट के साथ हवाई फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा। खेलने के दौरान हुआ विवाद घर तक पहुंच गया। परिजन इसमें सम्मिलित हुए दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के तरदीपुर गांव में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान शान पुत्र हलीम ने गांव के ही दिवाकर पुत्र सालिकराम को फील्डिंग करने को कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर बात विवाद होने लगा। इसकी जानकारी दिवाकर के बड़े भाई रोहित को हुई तो वह भी मौके पर पहुंचा तो उससे भी गाली गलौज की गई। दूसरे दिन सुबह परिजन इसका उलाहना देने शान के घर गए तो वहां विवाद के साथ मारपीट शुरू हो गई। लोगों के अनुसार फायरिंग भी हुई। फिलहाल घटना में एक पक्ष से कमलेश, दिलीप, रोहित, संजू, निर्मल व दूसरी तरफ से हलीम, नौशाद व जुबैर घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।