फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in sahijanpur

एक आम के लिए चले लाठी-डंडे,10 लोग घायल

Thu, 29 Jun 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 29 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
 एक आम लिए दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इससे दोनों पक्षों से करीब 10 लोग घायल हो गए। पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मानधाता थाना क्षेत्र के सहिजनपुर में गुरुवार सुबह आम को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। गांव के आशीष सिंह के आम का पेड़ हरिजन बस्ती के समीप था। बताया जाता है कि सुबह पेड़ के नीचे पहुंचा शिवा (8) पुत्र दिलीप कुमार को एक आम गिरा मिला। जिसे लेकर वह अपने घर चला गया। एक आम के लिए पड़ोसी रतन के परिवार के लोग शिवा के पीछे उसके घर पहुंच गए। आम को लेकर दोनों ओर से कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे के साथ ईंट पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। मारपीट में शिवा (8), प्रदीप कुमार (20) पुत्र कृपाशंकर, तेज बहादुर (24) पुत्र कृपाशंकर, सूरजदीन (60), आशा देवी (35) पत्नी कृष्ण कुमार व कोमल देवी (22) को आदि को चोटें आईं। दूसरे पक्ष से रतन कुमार (33) पुत्र बंशीलाल, महेंद्र कुमार (5) पुत्र रतन कुमार, किशनलाल (30) पुत्र बंशीलाल और लाल बहादुर (32) आदि के सिर में चोटें आईं।  सभी को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस हमलावरों की तलाश करने लगी। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस भी हैरान थी कि दूृसरे के पेड़ के आम लेने को लेकर मारपीट के पीछे कोई न कोई रंजिश दोनों पक्षों के बीच पहले से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed