{"_id":"5904e2514f1c1b342bc0ca97","slug":"crime-in-ramaipur-newada","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को तलवार लेकर दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को तलवार लेकर दौड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा चौराहे पर बकाया पैसे का तकादा करने गए व्यक्ति को एक डीजे संचालक ने तलवार लेकर दौड़ा लिया। जान बचाकर वहां से निकले व्यक्ति ने 100 नंबर पर डायल कर इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस जब तक पहुंचती आरोपी वैन पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो चुका था। पीड़ित ने इस मामले में कार्रवाई को तहरीर दी है।उमरडिहा गांव निवासी अमर बहादुर के भाई की शादी पांच माह पूर्व थी।
शादी में उसने भरोखन निवासी डीजे संचालक का डीजे बुक कराया तथा बुकिंग की रकम भी एंडवांस दी। लेकिन ऐन वक्त पर डीजे बारात में नहीं पहुंचा। शादी बीतने के बाद अमर बहादुर अपने दिए पैसे की वापसी को लेकर लगातार चक्कर काटता रहा। शनिवार को बैंक से पैसा निकालकर देने की बात तय हुई तो यह लोग रेड़ीगारापुर स्थित बैंक गए वहां डीजे संचालक ने पैसा भी निकलवाया। बैंक के बाहर दोनों के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया जहां कुछ लोगों ने मध्यस्थता कर बात समाप्त करा दी। लेकिन थोड़ी देर बाद फिर विवाद शुरू हो गया। डीजे संचालक अपने घर आया और नंगी तलवार लेकर अमर बहादुर को दौड़ा लिया। अमर बहादुर जान बचाकर भागा। आरोपी ने 100 नंबर डायल कर इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस वैन आई लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।