फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in mp

नवतनवा एक्सप्रेस में लाखों की चोरी

Fri, 08 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 08 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime in mp
crime
नवतनवा एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने लंबा हाथ मारा। एसी कोच में रात में सो रहे दर्जन भर यात्रियों का लाखों का सामान, नगदी और गहने समेटकर चंपत हो गए।  चोरों ने प्रतापगढ़ के नौसेना अधिकारी के परिवार समेत दर्जन भर से अधिक यात्रियों का सामान गायब कर दिया। शुक्रवार सुबह जब यात्रियों का सामान गायब मिला तो हाय-तौबा मच गई। उन्होंने घटना की सूचना प्रतापगढ़ जीआरपी को दी है।
विज्ञापन


ननहटी, अतरसंड कोहड़ौर जिला प्रतापगढ़ के अकबर खां पुत्र अफजल खां नौसेना में सूबेदार मेजर के पद पर विशाखापत्तनम में तैनात हैं। शनिवार को वह पत्नी और पुत्रियों संग प्रतापगढ़ आ रहे थे। वह दुर्ग से गोरखपुर जाने वाली नवतनवा एक्सप्रेस के एसी कोच टू में सफर कर रहे थे। अकबर ने जीआरपी को बताया कि शुक्रवार को तड़के ट्रेन मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो देखा कि उनकी दो अटैची गायब हैं। कोच के बाकी यात्रियों को भी पता चला तो हड़कंप मच गया। यह खबर थर्ड एसी में भी पहुंच गई। यात्रियों ने जब अपना सामान देखना शुरू किया तो पता चला कि कइयों की अटैची और बैग गायब हैं। जिन लोगों ने अपने सामान बर्थ की चेन से बांधा था वह भी नहीं बचे। चोरों ने चेन काटकर घटना को अंजाम दिया था। यात्रियों ने फौरन इसकी सूचना मानिकपुर जीआरपी को दी। तब तक ट्रेन चल पड़ी।
विज्ञापन


इलाहाबाद में भी पुलिस को सूचना दी गई। वहां से कहा गया कि प्रतापगढ़ जीआरपी में इसकी सूचना दें। दोपहर में ट्रेन प्रतापगढ़ पहुंची तो अकबर खां और अन्य यात्रियों ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। इस बारे में एसओ वीके सिंह ने बताया कि उन्होंने मानिकपुर जीआरपी से पता किया तो बताया गया कि वहां पर इसकी रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। घटना कटनी और सतना के बीच की बताई जा रही है। दोनों ही स्टेशन एमपी में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed