{"_id":"57d99beb4f1c1bb53dd48c71","slug":"crime-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक को गुड़गांव से आई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक को गुड़गांव से आई युवती
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी का हक पाने के लिए गुड़गांव से युवती एक गांव पहुंची। जिसे युवक के परिजनों ने फटकार कर भगा दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस युवक के पिता को थाने उठा लाई है। आरोपी युवक घर छोड़कर फरार है। बिहार प्रांत के पटिहार की रहने वाली एक युवती हरियाणा के गुड़गांव में स्थित एक कंपनी में कई सालों से काम करती थी। उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक युवक भी उसी कंपनी में काम करता था। करीब साल भर पहले दोनों में इश्क हो गया।
युवती की मानें तो युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। दस दिन पहले युवक अपने घर जाने के लिए निकला। चार पांच दिन में वापस लौटने की बात बताई थी। समय बीतने व मोबाइल बंद होने के बाद युवती को दाल में काला नजर आया। वह मंगलवार की शाम युवक को खोजते हुए उसके घर पहुंच गई। परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई तो उसे फटकार का सामना करना पड़ा। इससे परेशान युवती थाने पहुंच गई। पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ मांगा। चूंकि दोनों अलग-अगल धर्म के हैं। इसलिए प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। इसके चलते पुलिस आरोपी युवक के पिता को ही थाने उठा लाई। एसओ संतोष दुबे ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।