फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in baghrai police station area

कोटेदार के हिस्ट्रीशीटर पति को गोलियों से भूना

Fri, 30 Jun 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 30 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime in baghrai police station area
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
बुधवार रात निमंत्रण से घर लौट रहे कोटेदार के हिस्ट्रीशीटर पति बाबूलाल (55) को घात लगाए बैठे लोगों ने गोलियों से भून दिया। फायरिंग की आवाज थमने पर गांव के लोग उस दिशा की ओर भागे। घटनास्थल पर खून से लथपथ बाबूलाल की लाश पड़ी थी। सूचना मिलने पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में राजाभैया समर्थक ब्लाक प्रमुख बिहार अनुभव यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। देर शाम शव घर पहुंचा तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण कोई बवाल नहीं हो सका। आला अधिकारी भी बराबर नजरें गड़ाए रहे।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के पंचमहुआ गांव निवासी बाबूलाल सरोज की पत्नी कोटेदार है। बुधवार को बाबूलाल बगल के गांव सोन का पुरवा निवासी अवधेश बहादुर सिंह के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वह घर से पैदल ही निकला था। देर रात वह पैदल ही घर लौट रहा था। घर से पांच सौ मीटर पहले ही रास्ते में उसे कुछ लोगों ने घेर लिया। वह कुछ समझ पाता, इसके पहले ही उस पर फायरिंग शुरू कर दी। करीब दर्जन भर से अधिक गोलियां उसके शरीर को भेदते हुए निकल गईं। वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा और तड़पने लगा। उसकी मौत की पुष्टि होने के बाद हत्यारे वहां से भागे। फायरिंग थमने के बाद गांव के लोग उस तरफ दौड़कर पहुंचे। देखा तो बाबूलाल का खून से लथपथ शव पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाबूलाल का शरीर गोलियों से बुरी तरह छलनी हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही बाघराय पुलिस मौके पर पहुंची और आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। मृतक कोटेदार पति की हत्या के बाद बवाल की आशंका को देखते हुए थानाध्यक्ष ने घटना से अधिकारियों को अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और सीओ सदर कई थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। रात में ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोटेदार पति बाबूलाल की हत्या से आक्रोशित परिजन राजाभैया समर्थक प्रमुख बिहार अनुभव यादव पर आरोप लगाने लगे। इस मामले में गुरुवार की सुबह मृतक के बेटे शशिकुमार ने तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने प्रमुख बिहार अनुभव यादव और गांव के ही पंकज मिश्र पर हत्या करने और ब्लाक प्रमुख के छोटे भाई रवि यादव पर हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी खासी गहमागहमी रही। शाम को शव घर पहुंचा तो परिवार के लोगों के करुण क्रंदन से माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि भारी पुलिस की मौजूदगी के कारण कोई बवाल नहीं हो सका। रात में पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने घर के करीब ही मृतक के शव को दफना दिया। तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसओ बाघराय ने बताया कि मृतक थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ थाने में पूर्व में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed