{"_id":"5887a2c34f1c1ba333cf5275","slug":"crime-in-babaganj-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"युुवक को पीटा, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युुवक को पीटा, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के कुसमी निवासी मरहूम सपा नेत्री रेहाना सिद्दीकी का बेटा अरहम सिद्दीकी उर्फ गुड्डू मंगलवार की रात करीब आठ बजे बाबागंज स्थित अपनी मोबाइल की दुकान पर बैठा था। तभी तीन बाइक से आधा दर्जन युवक पहुंचे और उसे दुकान से बाहर घसीट लाए। वे उसे लात घूंसों के साथ ईंट व पत्थरों से मारने लगे। यह देख आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करने लगे। जिससे लोग पीछे हट गए। इसके बाद हमलावर भाग निकले।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अरहम से पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश करन ेलगी। बताते हैं कि गुड्डू से कुछ दिनों पहले दुकान पर मोबाइल खरीदने को लेकर मीराभवन के कुछ लड़कों से कहासुनी हुई थी। वे गुड्डू से खार खाए हुए थे। सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई जा रही है। नगर कोतवाल ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।