{"_id":"abb404823f217df28c1a15e80be769a6","slug":"crime-hindi-news-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की घटनाओं पर भड़के एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की घटनाओं पर भड़के एसपी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ ग्रामीण अंचलों में चोरी की घटनाओं पर पुलिस अधीक्षक का पारा गरम हो गया। लापरवाही बरतने वाले दो सिपाहियों को उन्होंने निलंबित कर दिया। मातहतों को रात में गश्त तेज करने का फरमान सुनाया। देर रात तक सीओ सिटी भी कोतवाली में रुके रहे।
पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने कंप्यूटर कार्यालय में तैनात आरक्षी संजय कनौजिया और दीपक कुमार को समय से सूचना उपलब्ध न करा पाने के कारण सोमवार को निलंबित कर दिया। शनिवार की रात पूरे ओझा के काली मंदिर, शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों में चोरी की घटनाओं को देख पुलिस अधीक्षक का पारा गरम हो गया। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रविवार की रात वह सभी थानेदारों का लोकेशन लेने लगे। इसके लिए सर्किल के सीओ को भी मातहतों की कारगुजारी परखने का फरमान सुनाया। इन दिनों शहर कोतवाली, कोहंडौर, फतनपुर, रानीगंज, मानधाता इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। एसपी के आदेश के बाद नगर कोतवाली में सिओ सिटी एमपी सलोनिया आ धमके। वे देर रात तक कोतवाली में मौजूद रहे और कोतवाली से दस टीमें गश्त पर भेजीं। सभी चौकी इंचार्जों को क्षेत्र के गश्त का आदेश सुनाया। मातहतों की कारगुजारी देखने के लिए रात दो बजे सीओ सिटी शहर में निकले। पिकेट प्वाइंटों पर पुलिसकर्मी व होमगार्ड मुस्तैद मिले। चिलबिला से लेकर भुपियामऊ और सिटी चौकी पर भी पुलिसकर्मी गश्त पर अलर्ट मिले। एएसपी बृजेश मिश्र ने बताया कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की गश्त का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। यदि लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।