फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Crack in the foundation of approach slab of Chamraudha bridge, vibrations happening even when bike passes

Pratapgarh News: चमरौधा पुल के अप्रोच स्लैब की नींव में भी आई दरार, बाइक गुजरने पर भी हो रहा कंपन

Tue, 18 Jul 2023 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 18 Jul 2023 09:28 PM IST
विज्ञापन
Crack in the foundation of approach slab of Chamraudha bridge, vibrations happening even when bike passes
छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक, एनएचआई के एई व जेई ने क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। चिलबिला- अमेठी राष्ट्रीय मार्ग पर बंशी का पुरवा के करीब चमरौधा नदी पर बने पुल के दोनों छोर पर स्थित अप्रोच स्लैब की नींव में भी दरार आई है। अब बाइक सवार के गुजरने पर भी पुल में कंपन हो रहा है। खतरे की आशंका को देखते हुए पुल से छोटे व बड़े मालवाहक वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।
चमरौधा नदी पर बने पुल के अप्रोच स्लैब की नींव में आई दरार से हादसे की आशंका बढ़ गई थी। सोमवार को पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। बड़े और भारी वाहनों को बदले रूट से पास किया गया। मंगलवार को सुल्तानपुर एनएचआई के अवर अभियंता व सहायक अभियंताओं की टीम ने पुल का जायजा लिया।
विज्ञापन

तकनीकी दल के सदस्यों ने देखा कि नदी के दोनों छोर पर बने अप्रोच स्लैब के नींव की मिट्टी पानी के तेज बहाव की वजह से हुई कटान में बह गई थी। मिट्टी की कटाने से बोल्डर भी अपने स्थान से खिसक चुके हैं। मिट्टी और बोल्डर से अप्रोच मार्ग का स्लैब खाली होने से नींव में दरार आई है। इस कारण दोनों छोर पर अप्रोच मार्ग और पुल के बीच का हिस्सा धंसने की आशंका है। करीब पांच घंटे तक दोनों छोर के क्षतिग्रस्त अप्रोच स्लैब का जायजा लेने के बाद टीम अमेठी के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचआई के अवर अभियंता अमरेंद्र कुमार राय ने बताया कि अप्रोच स्लैब की मरम्मत के लिए स्टीमेट तैयार कर विभागीय अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। वहां से संस्तुति के बाद धनराशि जारी करने के लिए आगणन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भेजा जाएगा। मंत्रालय से धनराशि अवमुक्त होने के बाद पुल की मरम्मत का कार्य प्रारंभ होगा।
----------------
खतरा बढ़ने पर पूरी तरह से बंद होगा आवागमन, कर्मचारी रख रहे नजर
एनएचआई के अवर अभियंता अमरेंद्र कुमार राय ने बताया कि चूंकि अप्रोच स्लैब की नींव से खतरा है। कर्मचारियों को नजर रखने के लिए लगाया गया है। यदि खतरा बढ़ा तो दोपहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
------
50 वर्ष पुराना है चमरौधा नदी पर बना पुल
चमरौधा नदी पर बना पुल करीब 50 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। इसका निर्माण सेतु निगम ने कराया था। चूंकि चिलबिला से लेकर अमेठी को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया गया है। यह पुल एनएचआई सुल्तानपुर के अधीन है। ऐसे में अब इस पुल का रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के हवाले है।
------
चिलबिला व ककरहा से लौटाए जा रहे मालवाहक व भारी वाहन
चमरौधा पुल पर मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद होने के बाद रूट डायवर्ट कर दिया गया है। चिलबिला कोट और बिहारगंज के पहले ककरहा से भारी वाहनों को शहर होते हुए भेजा जा रहा है।

--------------
ठेंगहा के पुल के अप्रोच मार्ग में भी आई दिक्कत
अमेठी जनपद स्थित ठेंगहा में बने पुल के अप्रोच स्लैब की मिट्टी कटने से चमरौधा पुल की तरह समस्या हो गई है। एई अमरेंद्र राय ने बताया कि अप्रोच स्लैब की मिट्टी कटी है, तकनीकी दल को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed