फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Couple commits suicide, grieving over not having children.

Pratapgarh News: संतान न होने के गम में दंपती ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Couple commits suicide, grieving over not having children.
देहात क्षेत्र के अमरौना श्रीकांत का पुरवा गांव में संतान न होने के गम में बुधवार की भोर दंपती ने आत्महत्या कर ली। पहले दोनों का आपस में विवाद हुआ, फिर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी ने प्रयागराज के अस्पताल में दम तोड़ा।
विज्ञापन

श्रीकांत का पुरवा गांव निवासी सुभाष तिवारी (53) किसान थे। वह पूजा-पाठ भी कराते थे। शादी के दो दशक बाद भी कोई संतान न होने से पति-पत्नी दुखी रहते थे। अक्सर सुभाष का पत्नी सपना (50) से विवाद भी होता था। मंगलवार की रात भी दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों घर से करीब तीन सौ मीटर दूर बाग में गए और जहरीला पदार्थ खा लिया। बुधवार को भोर में उनकी हालत बिगड़ने लगी तो सपना ने फोन कर जेठ त्रिभुवन तिवारी, डायल 112 पुलिस व मायके वालों को सूचित किया।
विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो दोनों तड़प रहे थे। आनन-फानन परिजनों के साथ एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां सुभाष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सपना की हालत भी नाजुक थी। उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में छलका दर्द
पुलिस की जांच में सुभाष की जेब से दो सुसाइड नोट मिले। पहले में उन्होंने संतान न होने की पीड़ा व्यक्त की, जबकि दूसरे में परिवार को इस घटना में न फंसाए जाने व जहरीला पदार्थ खुद से खाने की बात लिखी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुभाष के जेब से दो सुसाइड नोट मिले हैं। जिसमें साफ लिखा है कि मेरे परिवार के सदस्यों को परेशान न किया जाए। संतान न होने के कारण जहर खाकर जान दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट और पुराने उनके हस्ताक्षर का मिलान कराया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है।
- आशुतोष मिश्र, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed