फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Counting of postal ballot will start from 7.30 in the morning, trend will start coming.

Pratapgarh News: सुबह साढ़े सात बजे से होगी पोस्टल बैलेट की गणना, आने लगेगा रुझान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Counting of postal ballot will start from 7.30 in the morning, trend will start coming.
लोकसभा चुनाव के लिए चार जून को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन व्यापक तैयारियों में लगा हुआ है। मतगणना के लिए जो रणनीति बनाई गई है, उसके मुताबिक पोस्टल बैलेट मतों की गणना सुबह साढ़े सात बजे से प्रारंभ हो जाएगी। जबकि सुबह आठ बजे से ईवीएम मतों की गणना प्रारंभ होगी और साढ़े आठ बजे से रुझान आना प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद अब लोगों की नजरें चार जून को होने वाली गणना पर टिकी हुई हैं। जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। मतगणना के लिए सभी विधानसभा में 14-14 टेबल लगाई जाएगी, दो टेबल अतिरिक्त होगी। जिस पर मतगणना का मिलान किया जाएगा। महुली मंडी में होने वाली मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट मतों की गणना होगी, हालांकि पोस्टल बैलेट के मतों की गणना के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं। आठ बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ हो जाएगी। विधानसभावार बने पंडाल में प्रत्येक राउंड की मतगणना फाइनल होने पर कंट्रोल रूम को दी जाएगी। अफसरों की मानें तो प्रत्येक राउंड की गणना में दस से बारह मिनट लगेंगे। इस प्रकार बाइस राउंड में मतगणना का कार्य पूर्ण होना है। फिलहाल अफसरों ने जो तैयारी की है, उसके मुताबिक दोपहर बारह बजे तक परिणाम आ जाएगा। जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने बताया कि मतों की गणना के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मतगणना के लिए अलग से आएंगे प्रेक्षक
जिले में निष्पक्ष मतगणना कराने के लिए चुनाव आयोग ने अलग से प्रेक्षक भेजने का फैसला लिया है। मतगणना के दो दिन पहले जिले में पहुंचकर तैयारियों की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितनी टेबल, उतने ही बनेंगे अभिकर्ता
लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की ओर से अभिकर्ताओं के नामित करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। चुनाव कार्यालय से फाॅर्म का वितरण किया जा रहा है। मतगणना स्थल पर जितने टेबल होंगे, प्रत्याशी उतने ही अभिकर्ताओं को नामित कर सकेंगे। हालांकि मतगणना में कितनी टेबल लगाई जाए, इस प्रस्ताव पर अभी चुनाव आयोग की मुहर नहीं लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed