{"_id":"5ee3cd7f8ebc3e42d966d333","slug":"coronavirus-three-corona-patients-found-again-after-three-days-of-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: तीन दिन की राहत के बाद फिर मिले कोरोना के तीन मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: तीन दिन की राहत के बाद फिर मिले कोरोना के तीन मरीज
Sat, 13 Jun 2020 12:16 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन की राहत के बाद जिले में फिर कोरोना के तीन मरीज मिले हैं। काफी दिनों पहले मुंबई से आई महिला और गुंड़गांव से आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जबकि युवक को इलाज के लिए लालगंज स्थित कोविड अस्पताल ले जाया गया है।
जिला प्रशासन ने दोनों गांवों को हॉटस्पाट घोषित करते हुए सील कर दिया है। दूसरी ओर पल्टन बाजार निवासी एक युवक भी संक्रमित मिला है। जिसके बाद अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 95 पहुंच गई है। हालांकि इलाज के बाद इनमें 79 मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों गांवों में थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है।
कुंडा के मझिलगांव निवासी एक दंपति अपने बच्चे के साथ 10 अप्रैल को मुंबई के कुर्ला से कार बुक कर घर आए थे। दंपति और बच्चे को छोड़ने के बाद ड्राइवर कार लेकर चला गया। इसके बाद से यह लोग घर पर ही रह रहे थे। दो दिन पहले महिला का शुगर बढ़ गया था और उसकी सांस फूलने लगी।
विज्ञापन
इस पर महिला को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां अन्य जांचों के साथ ही उसकी कोरोना की सैंपलिंग हुई। गुरुवार रात उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। कुंडा सीएचसी अधीक्षक डा.दिनेश सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने गांव में सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।
प्रशासन ने गांव को हॉटस्पाट घोषित करते हुए सील कर दिया है। उधर, बिहार विकास खंड के उमरी बुजुर्ग गांव में बीते सात जून को गुड़गांव से एक युवक अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आया था। हालांकि वह अंतिम संस्कार में शामिल भी नहीं हो पाया। वह बस से आया था और सुखपाल नगर में उतरने के बाद अपनी जांच भी कराई थी।
इधर, कुछ दिनों से उसकी तबियत खराब थी। खांसी-जुकाम की शिकायत की जानकारी पर सीएचसी बाघराय के स्वास्थ्यकर्मियों ने 9 जून को उसकी रैंडम सैंपलिंग कराई थी। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस से युवक को ट्रामा सेंटर लालगंज भेजा।
बाघराय सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि गांव में 67 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है और लगभग 80 घरों को सैनिटाइज किया गया है। प्रशासन ने गांव को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया है। पल्टन बाजार निवासी एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। यहां पहले ही एक संक्रमित वृद्धा की मौत हो चुकी है और दो वर्षीय मासूम की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।