फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CoronaVirus: 5632 laborers from Bihar and Chhattisgarh stranded in Belha

CoronaVirus: बेल्हा में फंसे हैं बिहार और छत्तीगढ़ के 5632 मजदूर

Sat, 02 May 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: 5632 laborers from Bihar and Chhattisgarh stranded in Belha
मजदूर - फोटो : अमर उजाला
जिले में बिहार और छत्तीसगढ़ के 5632 मजदूर फंसे हुए हैं। इनमें अधिकांश मजदूर ईंट-भट्ठा, सड़क निर्माण और राजकीय भवनों का निर्माण करने आए हैं। इनमें अधिकांश मजदूरों को 25 अप्रैल से रोजगार मिल गया है, जबकि सड़क निर्माण में लगे श्रमिक अभी भी बेरोजगार हैं। मेडिकल कालेज के निर्माण में लगे लगभग 157 मजदूरों को अभी रोजगार नहीं मिला है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन में बेल्हा के लोग ही बाहर नहीं फंसे हैं, बल्कि बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूर जिले में भी फंसे हुए हैं। 25 मार्च से हुए लॉकडाउन के चलते यह मजदूर अपने घर नहीं पहुंच पाए हैं। इससे यह जिले में रह रहे हैं। इसमें अधिकांश मजदूर ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले हैं।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तहसीलों से मजदूरों से जो संख्या जुटाई है, वह राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने दी है। जिले में 5632 मजदूर ऐसे हैं, जो जिले में रोजगार की तलाश में आए हुए थे, मगर लॉकडाउन के चलते बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कालेज का निर्माण करने आए लगभग 250 मजदूरों में लगभग 157 अभी भी बेरोजगार हैं, जबकि एक ठेकेदार के कार्य प्रारंभ करने से कुछ मजदूरों ने राहत की सांस ली है। ईंट-भट्ठे पर कार्य करने वाले मजदूरों को राहत है, क्योंकि अधिकांश ईंट-भट्ठों पर इन दिनों कच्ची ईंट तैयार की जा रही है।

शिवसत में निर्माणाधीन आईटीआई, अस्पताल का निर्माण भी पूरी तरह ठप है। सड़क  निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं होने से अब मजदूर घर जाने की तरकीब सोच रहे हैं, मगर उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। 


जिले में जो मजदूर रुके हुए हैं, उनमें अधिकांश काम करने वाले हैं। अगर वह घर जाने की इच्छा जताते हैं तो इसकी सूचना शासन को मुहैया कराई जाएगी। फिलहाल निर्माण कार्य प्रारंभ होने से इन लोगों को रोजगार मिल गया है। शत्रोहन वैश्य, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed