फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Corona: In the second wave, those under 35 are more infected.

कोरोना: दूसरी लहर में 35 से कम उम्र वाले ज्यादा संक्रमित

Mon, 12 Apr 2021 12:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Corona: In the second wave, those under 35 are more infected.
Corona: In the second wave, those under 35 are more infected.
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। पहले संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों को था, लेकिन दूसरी लहर में युवा ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। आठ दिनों में 344 नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

इसमें 210 से अधिक मरीज 18 से 35 वर्ष की आयु वाले हैं। चार किशोर और बच्चे भी संक्रमित हुए हैं। कोरोना का असर खत्म मान चुके लोगों को इस बार अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। मार्च में जिला कोरोना मुक्त होने की कगार पर पहुंच गया था। सात मार्च तक जिले में एक एक्टिव केस था। इसके बाद एकाएक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी।
विज्ञापन

इस बार कोरोना संक्रमितों के साथ ही मृत्युदर भी बढ़ गई है। नतीजा यह रहा कि जिले में एक्टिव केस की संख्या फिर बढ़कर 430 हो गई। इसमें से आठ दिनों के भीतर 344 नए मरीज सामने आए हैं। इन संक्रमितों में तीन युवक की जान भी चली गई। 59 से अधिक महिलाएं और पांच से अधिक के बच्चे, 13 किशोर भी संक्रमित मिल चुके हैं। 18 से 43 वर्ष के आयु के लोग अभी टीकाकरण के दायरे से भी दूर हैं। ऐसे में लोगों को खुद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हर व्यक्ति को सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी भ्रम में न रहें। कोरोना जाति, धर्म और उम्र पूछकर चपेट में नहीं लेगा। खुद को सुरक्षित रखने के लिए बेहतर है कि मास्क लगाएं। बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें। दो गज की दूरी के नियम का पालन करें। - डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed