फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Contraceptive worth Rs 2.5 crore sold in the market...

Pratapgarh News: बाजार ने बेचा ढाई करोड़ का गर्भ निरोधक...सरकारी बक्से से गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Contraceptive worth Rs 2.5 crore sold in the market...
जिले में एक साल के अंदर ढाई करोड़ रुपये के गर्भनिरोधक बिक रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मुफ्त में मुहैया कराने के लिए अस्पतालों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर कंडोम बॉक्स लगाए गए हैं। हकीकत यह है कि अधिकतर बाक्स सिर्फ दिखावा हैं।
विज्ञापन

डीपीएम डाॅ. एसबी यादव ने बताया सरकारी अस्पतालों के साथ प्रमुख स्थानों पर 680 कंडोम बॉक्स लगाए गए हैं। अप्रैल से अब तक 5.25 लाख कंडोम पीस मुफ्त में वितरित किए गए। 27 पुरुष तो 763 महिलाओं ने नसबंदी कराई है। गर्भधारण से बचने के लिए 428 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाया।
विज्ञापन

पड़ताल करने पर पता चला कि सरकारी अस्पतालों को छोड़कर अन्य स्थानों पर लगाए गए कंडोम बॉक्स ही गायब हो गए हैं। कई सरकारी अस्पतालों में लगे बॉक्स में कंडोम ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी जानें
नवदंपती जब तक बच्चा न चाहें, तब तक अस्थायी साधनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहला बच्चा होने के बाद तीन साल तक अस्थायी साधनों का विकल्प चुना जा सकता है। गर्भ समापन या गर्भपात के बाद भी छह माह तक परिवार नियोजन का साधन अपनाया जा सकता है।

प्रोत्साहन राशि का प्रावधान
सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत महिला नसबंदी पर दो हजार तो पुरुष नसबंदी पर 3000 रुपये, प्रसव बाद पीपीआईयूसीडी लगवाने पर 300 रुपये और गर्भपात के बाद आईयूसीडी लगवाने पर 300 रुपये और अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर सौ रुपये लाभार्थी के खाते में स्वास्थ्य विभाग देगा।
बाक्स
गर्भ निरोधक के उपाय लक्ष्य 23-24 अप्रैल 24 से अब तक
पुरुष नसबंदी 42 17 27
महिला नसबंदी 5250 910 763
आईयूसीडी 13370 2129 1976
पीपीआईयूसीडी 12,910 3140 3133
अंतरा 16270 3408 4289
छाया 53680 11321 16542
मालाएन 235370 81997 78661
कंडोम 11.38 लाख 760 36.5 लाख 121 5.25 लाख 347
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed