{"_id":"5f0f53ba8ebc3e637037693a","slug":"containment-zones-are-increasing-in-the-city-difficult-to-get-out-pratapgarh-news-ald281119233","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगातार बढ़ रहे कंटेनमेंट जोन, निकलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगातार बढ़ रहे कंटेनमेंट जोन, निकलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
Containment zones are increasing in the city, difficult to get out
- फोटो : PRATAPGARH
शहर में कोरोना मरीजों के लगातार बढ़ने से कंटेनमेंट जोन बढ़ते जा रहे हैं। शहर की अधिकांश गलियां सील होने से वाहन जहां रेंग रहे हैं, वहीं हाइवे पर भीषण जाम लग रहा है। बुधवार को सदर बाजार में एक और मरीज के मिलने से शहरियों की मुसीबत बढ़ गई है। इधर, डीएम के आदेश के बाद भी संजय मार्केट के आसपास का इलाका बुधवार की शाम तक सील नहीं हुआ था।
वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण का दायरा बढ़ने से शहरियों की मुसीबत बढ़ गई है। राजापाल टंकी चौराहा, पंजाबी मार्केट, सदर मोड, विवेकनगर, अचलपुर, संजय मार्केट, दीवानी न्यायालय, एसपी कार्यालय, कचहरी सील कर दी गई है।
हालांकि डीएम ने मंगलवार की शाम जिन इलाकों को सील करने को कहा था, वह बुधवार की शाम तक नहीं हो पाए थे। शहर में जो इलाके पहले से सील हैं, वही शहरियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। बुधवार को हाइवे पर वाहनों का काफिला घंटों जाम में फंसा रहा, जबकि शहर की गलियों में वाहन रेंगते रहे। राजापाल टंकी से ट्रेजरी चौराहा और जिला अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क बंद होने से रागीरों को पुलिस ला इन तिराहा से होकर गुजरना पड़ रहा था।
विज्ञापन
इससे पुलिस लाइन तिराहे पर घंटों जाम लगा रहा। गुरुवार को पंजाबी मार्केट, लोक निर्माण विभाग तिराहा, अचलपुर, सदर बाजार के सील होने पर शहरियों की मुसीबत और बढ़ेगी।
कंटेनमेंट जोन में कचहरी, फिर भी अंदर जमे रहे लोग
संजय मार्केट में भाजपा नेता के कोरोना संक्रमित मिलने पर दीवानी न्यायालय और कचहरी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। बुधवार को दीवानी परिसर और कचहरी बंद करके पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, मगर कचहरी में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। वकील और वादकारी दिनभर कचहरी में जमे रहे। किसी ने भी उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया।