{"_id":"95957263239e3edaeef92cc453d248bf","slug":"consumers-will-subsidize-35-percent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 प्रतिशत उपभोक्ताओं को मिलेगी सब्सिडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 प्रतिशत उपभोक्ताओं को मिलेगी सब्सिडी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 35 प्रतिशत ग्राहकों को ही एक जनवरी के बाद गैस सिलेंडर बुक कराने पर सब्सिडी की धनराशि ऑनलाइन खाते में मिल सकेगी। आंकड़ों के मुताबिक गैस एजेंसियों ने 49 प्रतिशत ग्राहकों को आधार कार्ड से जोड़ दिया है, मगर बैंक कर्मियों की लापरवाही के चलते अभी तक मात्र 35 प्रतिशत ही सीटीसी (गैस ट्रांसफर कम्प्लायंस) की फीडिंग हो सकी है। इससे गैस एजेंसियों की फीडिंग के बाद भी 14 प्रतिशत उपभोक्ताओं को सब्सिडी के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पडे़गा। गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि सीधे खाते में भेजने के लिए एक जनवरी से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी (डीबीटीएल) योजना शुरू हो रही है।
उपभोक्ताओं को आधारकार्ड से जोड़ने की पहल करते हुए गैस एजेंसी और बैंक कर्मियों को बराबर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के दो लाख तीन हजार उपभोक्ताओं का फार्म भराकर फीडिंग कराने का कार्य पिछले पांच माह से चल रहा है। गैस एजेंसियों ने अभी तक जिले के 49 प्रतिशत ग्राहकों का ब्यौरा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, मगर बैंक कर्मी उनकी मदद नहीं कर रहे हैं। बैंक कर्मियों की लापरवाही का आलम यह है कि अभी तक मात्र 35 प्रतिशत उपभोक्ताओं का डिटेल वेबसाइट पर अपलोड हो सका है। बैंक कर्मियों की इस लापरवाही से 14 प्रतिशत उपभोक्ता एक जनवरी से डीबीटीएल का लाभ नहीं उठा पाएंगे। बेल्हा में फीडिंग कार्य सुस्त देखकर शासन ने अशीष कुमार को जिला समन्वयक के रूप में तैनात किया है। मंगलवार को उन्होंने जिले में कदम रखते ही गैस एजेंसियों में जाकर फीडिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया।