फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   congressmen slogans were raised against the policies of the BJP government by marching on foot

कांग्रेसियों ने पैदल मार्च कर भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में की नारेबाजी

Tue, 10 Aug 2021 08:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
congressmen slogans were raised against the policies of the BJP government by marching on foot
एमडीपीजी कालेज के सामने से मांगों को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संव? - फोटो : PRATAPGARH
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत मंगलवार को सदर विधानसभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी की नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। शहर का भ्रमण करते हुए कांग्रेसी कपूर चौराहे से तहसील पहुंचे। यहां सभा का आयोजन किया गया। भाजपा गद्दी छोड़ो, डीजल-पेट्रोल के दाम कम करो जैसे नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार निरंकुश हो गई है। इस सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान हैं। सरकार की तानाशाही के कारण नौजवान बेरोजगार होकर घूम रहे हैं। कहा सरकार को काले कृषि कानून खत्म करने ही होंगे। कांग्रेस किसानों के साथ है। अब तक के इतिहास की यह सबसे खराब सरकार है। लगातार तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह मिश्र, शहर अध्यक्ष मो. इरफान अली, कपिल द्विवेदी, प्रशांत शुक्ल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वेदांत तिवारी, सुरेश मिश्र, इंद्राकर मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह, मकरंद शुक्ल, मौलाना वाहीन अब्दुल रहमान, मो. दानिश, चंद्रनाथ शुक्ल, फिरोज कुरेशी, आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed