{"_id":"590b8c734f1c1baa5a441138","slug":"congressmen-blast-pak-pm-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने पाक पीएम का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने पाक पीएम का फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 05 May 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा की रखवाली करने वाले जवानों का सिर कलम करने पाक के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेसियों ने पाक पीएम नवाज शरीफ और नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने पाक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए इस बर्बर घटना के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया।
गुरुवार को अंबेडकर चौराहे पर एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने भारतीय सैनिकों पर होने वाले हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। कांग्रेसी नेता आचार्य ओम प्रकाश मिश्र ने मोदी सरकार पर शहीदों को आर्थिक मद्द देने में पक्षपात बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रानीगंज इलाके पांडेयतारा निवासी शदीद विजय शुक्ला के परिजनों को अभी तक आर्थिक मद्द नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होेंने आरोप लगाया कि शहीद विजय शुक्ल ब्राह्मण होने के कारण परिजनों को आर्थिक मद्द नहीं दी गई है। शहर अध्यक्ष कपिल द्यिवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में सिर्फ जनता को छला है। उन्होंने कहा कि अभी तक एक भी कार्य जनता के हित के लिए नहीं किया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, डॉ. बीके सिंह, इरफान अली, सुरेश शुक्ला, प्रेमशंकर, गप्पू तिवारी, चंद्रनाथ शुक्ला, वेद तिवारी, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
सांगीपुर बाजार के पांडेय नगर में यूथ ब्रिगेड के कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने सेना के जवानों के साथ पाकिस्तान द्वारा बर्बरता करने पर आक्रोश जताया। अंशुमान तिवारी व ओम पांडेय की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डाक से चूड़ियां भेजने का निर्णय लिया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के चित्र के सामने चूड़ियाें का पैकेट रखकर भेजने की औपचारिकता पूरी की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सैनिकों पर हमले हो रहे हैं। उनके साथ बर्बरता की जा रही है। इसको रोक पाने में नाकाम रहने के पीछे केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहराया। इस मौके पर त्रिभुवन तिवारी, संतोष सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमित श्रीवास्तव, धर्मराज, शिवलाल, पिंटू, प्रदीप कुमार, सूरज आदि मौजूद रहे।