फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congress workers burned an effigy of Gyanesh Kumar and raised slogans.

Pratapgarh News: कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burned an effigy of Gyanesh Kumar and raised slogans.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी की अगुवाई में शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने डीएम अभिषेक पांडेय को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने एसआईआर, मतदाताओं के नाम जोड़ने व हटाने की प्रक्रिया और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े गंभीर सवालों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में लाखों मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। कहा कि देश के पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मतदाता सूची में छेड़छाड़ होने पर पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो जाते हैं।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी ने कहा कि हम किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदाता के वोट की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मोहम्मद वसीम, बृजेंद्र मिश्रा, इश्तियाक, वाहिद, रामलवट यादव, सुनीता सिंह पटेल, सरोज कश्यप, करुण पांडेय, आरपी वर्मा, विजय शंकर त्रिपाठी, लल्लन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed