Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congress could not find candidates in seven town areas

Pratapgarh News: कांग्रेस को सात टाउन एरिया में खोजे नहीं मिले प्रत्याशी

Tue, 18 Apr 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 18 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Congress could not find candidates in seven town areas
कांग्रेस को सात टाउन एरिया में खोजे नहीं मिले प्रत्याशी
विज्ञापन

नपा के सात वार्डों में कांग्रेस के नहीं है प्रत्याशी, अंतिम दिन जारी की गई सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर निकाय चुनाव में सबसे दयनीय स्थिति कांग्रेस पार्टी की रही है। आलम यह रहा है कि अंतू, कटरामेदनीगंज, पट्टी, कटरागुलाबसिंह, डेरवा, कुंडा सहित सात टाउन एरिया में उसे प्रत्याशी ही नहीं मिले हैं। नगर पंचायत के 25 वार्डों में सिर्फ 18 वार्डों में ही सभासद के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। सात वार्डों के लिए कांग्रेस को प्रत्याशी ही नहीं मिले हैं। यही वजह रही कि कांग्रेस ने सोमवार को प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की है।
नगर निकाय चुनाव के नामांकन से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस मतदाताओं के बीच विश्वास नहीं हासिल कर पाई है। एक नगर पालिका परिषद और 18 टाउन एरिया के लिए अध्यक्ष और सभासद का टिकट लेने के लिए जहां अन्य दलों में होड़ लगी हुई है, वहीं कांग्रेस के टिकट पर कोई चुनाव लड़ने को नहीं तैयार है। जिले के 18 टाउन एरिया में कांग्रेस ने सिर्फ 11 टाउन एरिया में अध्यक्ष पद का प्रत्याशी उतारे हैं। सात टाउन एरिया ऐसी हैं, जहां कांग्रेस को खोजने पर भी प्रत्याशी नहीं मिले हैं। नपा अध्यक्ष के लिए भी अंतिम दौर में ज्योति कुमार तिवारी का नामांकन कराया गया है। नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों में सिर्फ 14 वार्ड पर ही कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं, 11 वार्डों में कांग्रेस को प्रत्याशी ही नहीं मिले। जबकि चुनाव लड़ने वालों में निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या सबसे अधिक है। मगर कोई भी प्रत्याशी कांग्रेस से नामांकन करने को तैयार नहीं हुआ। हालांकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी कहते हैं प्रत्याशी तो बहुत मिले, मगर कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं पर ही विश्वास है। उन्होंने लालगंज सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित बताया है।
विज्ञापन

इनसेट---------
अंतिम दौर में कांग्रेस ने खोला पत्ता
निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति कुमार तिवारी उर्फ गल्ली तिवारी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। टाउन एरिया लालगंज से अनीता व्दिवेदी, मानिकपुर से लल्लू पासी, गडवारा से वीरेंद्र प्रताप सिंह, मानिकपुर से उषा पाल, पटटी से लाल बहादुर, ढकवा से दरगाही, रामगंज से राम तीरथ, सुवंसा से रमेश चंद्र मिश्र, रानीगंज से कुसुम देवी, प्रतापगढ़ सिटी से अब्दुल रियाज, पृथ्वीगंज से पुष्पराज सिंह, मानधाता से सूर्य प्रकाश शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed