{"_id":"585823514f1c1bd663e3946b","slug":"congress-conntest-up-no-allaince","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
न्यूूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने बूते पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। लालगंज में विधायक आराधना मिश्रा के कैंप कार्यालय पर सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्हाेंने कहा कि अभी गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।
कहा कि बीजेपी, सपा व बसपा ने विकास को ताक पर रखते हुए जाति व धर्म तथा क्षेत्रवाद के नाम पर केवल सत्ता हासिल करने के लिए वोटों के ध्रुवीकरण का सहारा लिया है। उन्होंने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारें जब सत्ता में रहती हैं तो विकास के बजाय जातिवाद तथा संकीर्णता की सियासत पर राज करने का हथकंडा अपनाती हैं। राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जहां भी कांग्रेस से हटकर दूसरी पार्टियों की सरकारें आई हैं, वहां विकास ठप है। नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि राज्यसभा व लोकसभा में पहली बार ऐसी शर्मनाक घटना हुई, जब सभापति ने विपक्ष के साथ-साथ सदन नहीं चलने के लिए सत्ता पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि नोटबंदी से देश के सभी वर्ग के लोगों के अधिकारों का हनन हुआ है।