{"_id":"5fcfb0c28ebc3e12207c6281","slug":"congress-and-sp-workers-in-custody-for-bharat-bandh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद को लेकर हिरासत में कांग्रेसी व सपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद को लेकर हिरासत में कांग्रेसी व सपा कार्यकर्ता
Wed, 09 Dec 2020 01:02 AM IST
विनोद सिंह
Pratapgarh
Pratapgarh
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (संवाद)। भारत बंद को लेकर मंगलवार को तहसील क्षेत्र की बाजारों में मिलाजुला असर दिखाई दिया। भारत बंद का समर्थन करने वाले सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आधी रात से धर पकड़ शुरू हो गई थी। लालगंज कोतवाली पुलिस पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल को भोर होते ही हिरासत में ले लिया गया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन को भी उनके घर से पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन
सपा नेता टीपी यादव, रामधन यादव व जनसत्ता दल किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को भी हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली ले आई। इस मौके पर छोटेलाल सरोज, प्रीतेंद्र ओझा, अंशुमान तिवारी, मुरलीधर तिवारी, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर व्यापार मंडल अध्यक्ष उदय शंकर उर्फ झल्लर दुबे की अगुवाई में व्यापारियों ने एसडीएम राम नारायण को ज्ञापन सौंपकर किसान द्वारा बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया। वहीं सांगीपुर व उदयपुर पुलिस भारत बंद के खिलाफ समर्थन देने की घोषणा करने वाले सपा नेता नूर इकबाल रब्बानी, पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव, रामकृपाल पासी, श्रीनाथ वर्मा, सपा नेता राजेश यादव को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को घर में रहने की सलाह देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन