फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congress and SP workers in custody for Bharat Bandh

भारत बंद को लेकर हिरासत में कांग्रेसी व सपा कार्यकर्ता

Wed, 09 Dec 2020 01:02 AM IST
Pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Congress and SP workers in custody for Bharat Bandh
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarh

लालगंज (संवाद)। भारत बंद को लेकर मंगलवार को तहसील क्षेत्र की बाजारों में मिलाजुला असर दिखाई दिया। भारत बंद का समर्थन करने वाले सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आधी रात से धर पकड़ शुरू हो गई थी। लालगंज कोतवाली पुलिस पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल को भोर होते ही हिरासत में ले लिया गया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन को भी उनके घर से पुलिस ने हिरासत में लिया।

विज्ञापन



सपा नेता टीपी यादव, रामधन यादव व जनसत्ता दल किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को भी हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली ले आई।  इस मौके पर छोटेलाल सरोज, प्रीतेंद्र ओझा, अंशुमान तिवारी, मुरलीधर तिवारी, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर व्यापार मंडल अध्यक्ष उदय शंकर उर्फ झल्लर दुबे की अगुवाई में व्यापारियों ने एसडीएम राम नारायण को ज्ञापन सौंपकर किसान द्वारा बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया। वहीं सांगीपुर व उदयपुर पुलिस भारत बंद के खिलाफ समर्थन देने की घोषणा करने वाले सपा नेता नूर इकबाल रब्बानी, पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव, रामकृपाल पासी, श्रीनाथ वर्मा, सपा नेता राजेश यादव को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को घर में रहने की सलाह देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed