फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cold in the morning amidst dense fog, relief from sunlight during the day

सुबह घने कोहरे के बीच ठंड, दिन में धूप से राहत

Tue, 08 Dec 2020 10:44 PM IST
Pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Cold in the morning amidst dense fog, relief from sunlight during the day
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarh

प्रतापगढ़। पुरवा हवाओं को पछाड़ पश्चिमी हवाओं ने  वातावरण में पैठ जमा ली है। मंगलवार की सुबह वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह साढ़े 9 बजे धूप तेज होने पर कोहरा छटा। हालांकि धूप तेज होने के बाद दिनभर ठंड से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन


दिसंबर माह की शुरूआत से ही वातावरण में पुरवा हवाओं ने पैठ जमा रखी थी। इससे तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा था। दिन में धूप खिलने से ठंड का अहसास कम था, मगर शाम होते ही ठंड का असर शुरू हो जाता। इधर दो दिन पहले पश्चिमी हवाओं ने पुरवा हवाओं को पछाड़कर वातावरण में अपनी पैठ जमा ली है। इससे मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान लुढ़कने लगा है। वहीं कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया है। मंगलवार को भोर मेें लोगों की नींद खुली तो पूरा वातावरण कोहरे के चादर से तना रहा। कोहरा इतना घना था कि थोड़ी दूर के बाद देेखना मुश्किल था। ठंड भी कोहरे के साथ बढ़ती जा रही थी। आलम यह था कि सड़क पर गुजर रहे क्या छोटे- क्या बड़े सभी वाहन रेंग रहे थे। लाइट जलाकर हार्न के सहारे धीरे- धीरे सड़क से गुजर रहे थे।
विज्ञापन



शहर के प्रयागराज-फैजाबाद राजमार्ग पर जोगापुर, घंटाघर, सदर बाजार, चिलबिला के पास अधिकांश वाहन कोहरे के चलते सड़क के किनारे वाहन खड़ी कर दिए थे। जो वाहन भी सड़क से गुजर रहे थे, वह बहुत ही एहतियात बरत रहे थे। सुबह 9 बजे के धूप तेज हुई तो कोहरा छटना शुरू हुआ। धूप खिलने के बाद ठंड कम हो गई। धूप की वजह से दिनभर लोगों को ठंड से राहत रही। मगर शाम होते ही फिर ठंड बढ़ने लगी। रात में ठंड का असर बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं की पैठ मजबूत हो रही है। जल्द ही ठंड बढ़ने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 27.4 व न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed