{"_id":"516c36be50aa23f28f862bd0985478a8","slug":"cold-drinks-featured-at-the-agency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक्स की एजेंसी पर छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक्स की एजेंसी पर छापा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को शहर में एक आंवला फैक्ट्री व एक शीतल पेय पदार्थ की एजेंसी पर छापेमारी की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शीतल पेय पदार्थ की एक बोतल में गंदगी पाया। अफसरों ने इस बोतल को सील कर दिया। जबकि आंवला प्रोडक्ट का नमूना जांच के लिए लिया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव को शिकायत मिली थी कि सवी इंटर प्राइवेट शीतल पेय पदार्थ की एजेंसी पर घटिया माल बेचा जा रहा है। इस पर सोमवार को उन्होंने टीम के साथ एजेंसी पर दोपहर के वक्त छापेमारी की। अमित श्रीवास्तव ने बताया कि उस एजेंसी में एक शीतल पेय पदार्थ की बोतल में कचरा तैर रहा था। जिसे सील कर कब्जे में ले लिया गया है। इस दौरान पुष्पांजलि आंवला प्रोडक्ट फैक्ट्री में भी छापेमारी की गई। यहां से अधिकारियों ने जांच के लिए आंवला लड्डू और बर्फी का नमूना लिया। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने कार्रवाई की बात कही। कहा कि एजेंसी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।